
सावन की रिमझिम सुहानी
जगह जगह भर गया पानी
मौसम विभाग चेता रहा
बादल उमड़ उमड़ आ रहा
कच्चे घरो में टपका डराता
मवेशियों का चारा सताता
खेती कार्य का दबाव नही
खर्च करने को पैसा भी नही
तीज की रौनक सबको भाती
महिलाएं तीज का लुत्फ़ उठाती
घेवर मिठाई सावन की प्यारी
परमात्म शिव की लीला न्यारी।
#श्रीगोपाल नारसन

