मुलाकात

cropped-cropped-finaltry002-1.png
मेरी तो खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा,  जब मेंने उसको फिर से देखा तो!  मैं एक बार पहले भी उससे मिल चुका था और अब उसे दूसरी बार देख  रहा था !  हम बस में साथ-साथ  बैठकर  गाँव गए थे ! बस में ही  हमारी पहली मुलाकात हुई और दोस्ती हो गई थी! तब से मैं उसको बहुत मिस कर रहा था !  आज मैं दीदी को  कॉलेज छोड़ने गया था कि जैसे गेट के पास पहुँचा,  चार-  पाँच लड़कियाँ खड़ी हुई थी!  वहाँ पर मेरी नजर रेड ब्लैक सूट वाली,  हाथ में पर्स लिए और हल्की सी मुस्कुराहट के साथ खड़ी हुई,  आंखों में उम्मीदों की चमक लिये खड़ी लड़की पर पड़ी तो मेरी नजरें वही पर रुक गई!  दीदी कॉलेज के अंदर चली गई!  लड़की के ऊपर से मेरी तो नजरें ही नहीं हट रही थी लेकिन अब तक उसने मुझे नहीं देखा था ! अपनी फ्रेंड के साथ बातें करने में मशगूल हो रही थी, मैं सामने  खड़ा हुआ था लेकिन मेरी हिम्मत नहीं हो पा रही थी कि मैं उसके पास जाऊं और उससे बात करूं लेकिन वहाँ से जाने का मन भी नहीं कर रहा था ! बस में एक कवि की तरह कल्पनाओं में खोता जा रहा था,  अचानक से उसकी नजरें मुझ पर टिकी और वह मुझे पहचान गई फिर उसने हल्की सी स्माइल दी मैं भी मुस्कुरा दिया!  उसने अपनी फ्रेंड से कुछ बोला और मेरी तरफ बढ़ी मेरी तो धड़कन ही तेज हो गई थी पर उसकी मुस्कुराहट से तसल्ली भी थी!  उसने पास आकर हाय बोला और कैसे हो ? कैसे आना हुआ? एक साथ इतने सारे प्रश्न दाग दिए, मैंने उसके प्रश्नों का जवाब दिया ! मैंने भगवान को थैंक्स बोला ,  आज फिर से मुलाकात करवा दी! उसके क्लास का समय हो रहा था तो  उसने कहा कि यार दीदी को लेने आओ तब जल्दी आ जाना मेरी क्लास भी जल्दी ही छूट जाती है!  पहली बार किसी लड़की के मुँह से यार सुना तो मेरे दिल में लड्डू फूटने लगे ! मैंने कहा कि हम फिर मिलेंगे केसे? आप मेरे नंबर ले लो बाहर आओ तो कॉल कर लेना , इतना कहते हुए मैंने अपना कार्ड दे दिया ! बस फिर क्या था वह कॉलेज के अंदर जा रही थी और मैं उसे ही देख रहा था ! मैं  मन ही मन न जाने कितनी कल्पनाये  करता हुआ वापस घर आ गया. . . . . ! !
         #ओम प्रकाश लववंशी ‘संगम’
परिचय 
 नाम- ओम प्रकाश लववंशी
साहित्यिक उपनाम- ‘संगम’
वर्तमान पता-कोटा (राजस्थान )
राज्य- राजस्थान 
शहर- कोटा 
शिक्षा-  बी.एस. टी. सी. , REET 2015/2018, CTET, RSCIT, M. A. हिन्दी 
कार्यक्षेत्र- अध्ययन, लेखन, 
विधा -मुक्तक, कविता , कहानी , गजल, लेख, निबंध, डायरी 

matruadmin

Next Post

रिश्ता 

Mon May 21 , 2018
पाकर जो लोग मैल सी धन संपदा भर जाते हैं अहम से इतराते और बल खाते हैं छुद्र नदी सा रह भी जाते हैं फिर, सिमट कर खुद से खुद तक । आता है जब बुरा वक्त हो जाती है अक्सर धन संपदा भी बेमानी तब जो खड़े होते हैं […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।