लगते मुझको डॉन सखी

kuldeep khadana
पति के आगे रहती हूँ मैं,अब बिल्कुल ही मौन सखी।
कभी-कभी तो ग़ुस्से में वो,लगते मुझको डॉन सखी॥
पहले लाड़ लड़ाते थे वो,अब रहते हैं बदले-बदले।
याद नही हैं आज उन्हें कुछ,भूल गए सब वादे पिछले॥
खुद से दूर नहीं करते वो,पल भर को भी फोन सखी।
कभी-कभी तो ग़ुस्से में वो,लगते मुझको डॉन सखी॥
पहले खुद ही रखते थे वो,मेरी ध्यान में सब बातों को।
प्यार भरी थी उनकी नजरें,हाथ में रखते थे हाथों को॥
पुरानी गाड़ी जैसे कोई,होती हो ना ऑन सखी।
कभी-कभी तो गुस्से में वो,लगते मुझको डॉन सखी॥
होंठों को वो कली बताते,आँखें उनका दर्पण था।
जाने अब वो कहाँ गया,पहले जो आकर्षण था॥
वो बदले या मैं बदली हूँ,जाने बदला कौन सखी।
कभी-कभी तो गुस्से में वो,लगते मुझको डॉन सखी॥

#कुलदीप खदाना

परिचय : कुलदीप खदाना पेशे से फौजी हैं। इनके पिता-बांके सिंह भी फौजी(अब स्व.)रहे हैं। इनकी जन्म तारीख-२-फरवरी-१९८७ और जन्म स्थान-बुलन्दशहर है। वर्तमान पता-पोस्ट-खदाना,जिला-बुलन्दशहर(उत्तर प्रदेश) है।बी.ए. तक शिक्षित श्री खदाना का कार्यक्षेत्र-पैरा मिलिट्री (एसएसबी)है। आपके लेखन का उद्देश्य-शौक ही है।

matruadmin

Next Post

तबियत मेरी

Fri Jan 5 , 2018
कभी वो भी हाल जान लें, पूछ लें तबियत मेरी। सुकून दिल को मिल जाए, संभल जाए कुछ तबियत मेरी॥ हमदम होकर भी हमकदम न हुए, पद-निशा बता रहे हैं तबियत मेरी। उसे दूर कर दिया था खुद से, आज क्यों पूछते हो तबियत मेरी॥ रहकर दूर कोई कैसे जान […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।