राहुल,जीएसटी और सरकार

cropped-cropped-finaltry002-1.png

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गुजरात दौरे से केन्द्र की भाजपा सरकार में हड़कम्प मचा हुआ है। ‘जीएसटी’ में बदलाव इसकी ताज़ा मिसाल है। पिछले दिनों राहुल गांधी ने गुजरात में जीएसटी के मौजूदा स्वरूप में बदलाव करने का वादा किया था। उन्होंने कहा था कि साल २०१९ के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने पर भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए जीएसटी में बड़े बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने कहा था कि सत्ता में आने पर हम ऐसा जीएसटी लेकर आएंगे,जिससे आपको फ़ायदा होगा। आपके मुताबिक़ हम काम करेंगे। हम आपकी बात को सुनेंगे। राहुल गांधी के इस बयान के बाद केन्द्र की भाजपा सरकार में खलबली मच गई और सरकार को जीएसटी में बदलाव करना पड़ा। गुवाहाटी में शुक्रवार को सम्पन्न जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने टैक्स में राहत देने का ऐलान किया। इसके तहत रोज़मर्रा की १७८ वस्तुओं को २८ फ़ीसद से हटाकर १८ फ़ीसद की श्रेणी में लाया गया है। कुल २०० वस्तुओं पर टैक्स कम किया गया है। अब सिर्फ़ ५० लग्ज़री चीज़ें ऐसी बची हैं,जिन पर अधिकतम २८ फ़ीसद कर लगेगा। ग़ौरतलब है कि पिछली १ जुलाई से देश में लागू नई अप्रत्यक्ष कर प्रणाली (जीएसटी) में कर की पांच श्रेणी-०, ५,१२,१८ व २८ फ़ीसद हैं।

जीएसटी में बदलाव पर पूर्व वित्त मंत्री व कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम ने कहा है कि गुवाहाटी बैठक में ’राहतों की बारिश’ होनी ही थी,क्योंकि ’ख़ौफ़ज़दा मोदी सरकार’ के पास इसके सिवा कोई और चारा नहीं था। सरकार अगले माह होने वाले गुजरात चुनाव की वजह से टैक्स घटाने को मजबूर हुई है।जीएसटी में संशोधन के फ़ौरन बाद राहुल गांधी ने फिर से भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने जीएसटी को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ बताते हुए कहा कि,हम इसे किसी भी सूरत में देश पर थोपने नहीं देंगे। इतना ही नहीं,उन्होंने भाजपा सरकार को कई नसीहतें दीं। उन्होंने जीएसटी को और आसान बनाने के लिए सरकार को तीन मश्विरे भी दिए। पहला, जीएसटी ढांचे के बुनियादी ख़ामी को दूर करते हुए भारत को ‘जेन्यूइन सिंपल टैक्स’ दें। दूसरा,सिर्फ़ लच्छेदार बातों से देश का वक़्त बर्बाद न करें, और तीसरे मश्विरे में राहुल गांधी ने मोदी का नाम लिए बिना कहा कि आप अपनी अक्षमता स्वीकार करें। अहंकार ख़त्म कर देश के लोगों की बात सुनें। जीएसटी पर राहुल गांधी का कहना है कि,जीएसटी में एक रेट और इसे सिम्पल टैक्स बनाया जाए। देश को पांच तरह का नहीं,बल्कि एक टैक्स चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले नोटबंदी और फिर जीएसटी ने लोगों के काम-धंधे बर्बाद कर दिए,गुजरात ही नहीं,पूरे देश का यही हाल है। राहुल गांधी इन दिनों गुजरात के दौरे पर हैं। उनका यह दौरा नवसृजन गुजरात यात्रा के तहत हो रहा है,जो १३ नवंबर को महेसाणा के विसनगर में ख़त्म होगा। क़ाबिले-ग़ौर है कि यह वही जगह है,जहां जुलाई २०१५ में पाटीदार आरक्षण आंदोलन की शुरुआत हुई थी,जिसने केन्द्र की भाजपा सरकार को हिलाकर रख दिया था। सनद रहे कि, गुजरात की १८२ विधानसभा सीटों के लिए इस बार दो चरणों में चुनाव होगा। राज्य में ९ और १४ दिसंबर को मतदान होगा,जबकि चुनाव नतीजे १८ दिसंबर को आएंगे। यहां अहम मुक़ाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में है,जो १९ साल से लगातार सत्ता पर क़ाबिज़ है।बहरहाल, गुजरात में राहुल गांधी को ख़ासा जन समर्थन मिल रहा है। उनकी सभाओं में लोगों का हुजूम जुटा रहता है। राहुल गांधी अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना लोगों से मिल रहे हैं,उनके बीच जा रहे हैं। उनके सुख-दुख बांट रहे हैं। उनकी मेहनत कितना रंग लाती है,ये तो चुनाव के बाद पता चलेगा, लेकिन इतना ज़रूर है कि केन्द्र की भाजपा सरकार राहुल गांधी से ख़ौफ़ज़दा नज़र आ रही है और उसके मंत्री राहुल गांधी के सवालों के जवाब तलाशने में दिन-रात जुटे हुए हैं।

      #फ़िरदौस ख़ान

matruadmin

Next Post

जानता कौन है ?

Mon Nov 13 , 2017
सबके दिलों का हाल जानता कौन है ? अब बुरे वक़्त में हमें पहचानता कौन है ? यहाँ उम्र बीत जाती है जोड़ने में रिश्ते, पल भर में तोड़ देते हैं निभाता कौन है ? सब जीते हैं अपने गुरुर को बचाने में, एक-दूसरे की बात आज-कल मानता कौन है […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।