
नई दिल्ली। राजधानी में हिन्दी भाषाके प्रचार के लिए कार्यरत मातृभाषा उन्नयन संस्थान की दिल्ली इकाई द्वारा इन्द्रपुरी में हिन्दी पूजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि उर्मिला शर्मा व संस्थान की राष्ट्रीय सचिव भावना शर्मा उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर हिन्दी माँ के चित्र की पूजा व हवन किया गया। आयोजन में गीतेषी राजपूत, पं. कृष्ण तिवारी, कु. तन्मय आदि उपस्थित रहे।


