
इंदौर। देवी श्री अहिल्या स्मृति सेवा संस्थान महेश्वर का उपक्रम अनुरनन-प्रतिध्वनि साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था मध्यप्रदेश द्वारा ‘वन्दे भारतभूमे’ कवयित्री सम्मेलन आयोजित अंतरराष्ट्रीय साहित्य अर्पण मंच (दुबई) की सी.ई.ओ. नेहा शर्मा को मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा ‘भाषा सारथी सम्मान’ व युवा साहित्यकार मनीष कुमार पाटीदार को साहित्य ग्राम ने सम्मानित किया।
इस मौके पर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’, साहित्यकार कीर्ति मेहता, डॉ. अखिलेश राव, स्वाति सिंह साहिबा आदि मौजूद रहे।


