
ज़िद्दी बालाजी के दरबार में हुआ हिन्दी का पूजन
इंदौर। हिन्दी के प्रचार-प्रसार और विस्तार के लिए मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा विगत सात वर्षों से सितम्बर माह को हिन्दी माह के रूप में मनाया जाता है। हिन्दी महोत्सव 2026 का शुभारंभ शहर के जिद्दी बालाजी हनुमान मंदिर पर हिन्दीयोद्धाओं द्वारा माँ हिन्दी का पूजन कर किया गया।
इस अवसर पर मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’, वरिष्ठ पत्रकार जयसिंह रघुवंशी सहित कई लोग मौजूद रहे।
संस्थान द्वारा सितम्बर माह में प्रत्येक दिन देश के अलग-अलग स्थानों पर हिन्दी भाषा प्रचार संबंधित आयोजन कर हिन्दी भाषा के प्रति जनजागृति किया जाएगा। ऑनलाइन एवं ऑफ़लाइन दोनों ही तरीक़ों से विभिन्न आयोजन, प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी। इस महोत्सव में देश के प्रत्येक राज्यों को संस्थान द्वारा जोड़ा जा रहा है।

