दोषी कौन

avdhesh
हम मानसिक रूप से आज भी गुलाम हैं और इस गुलामी को बनाए रखने में हमारी असफल शिक्षा व्यवस्था की भूमिका अहम है। वास्तविक रूप से शिक्षित हुए बिना ही महाविद्यालयों -विश्वविद्यालयों से उपाधियां मिल जाती हैं और येन-केन प्रकारेण उच्च पद या उच्च सफलता को हथियाने में सफलता भी मिल जाती है। कम पढ़े-लिखे,असफल या संघर्षमय दौड़ में शामिल न हो सकने वाले लोग तथाकथित सफल एवं उच्च पदस्थ लोगों को अपना आदर्श मान लेते हैं।
आइए, जरा विचार करें-किसी आशाराम, रामपाल या राम-रहीम के पास भक्तों की अग्रिम पंक्ति में कौन होते हैं ? नि: संदेह हमारा इशारा कुछ डीएम,एसपी, न्यायाधीश,वैज्ञानिक,अभियंत्री, चिकित्सक,प्राध्यापक,पूँजीपति एवं राजनेताओं की ओर होगा। बेचारी जनता जब बाबा के पास ऐसे महाभक्तों को देखती है,तो खुद सोचना छोड़ देती है और आँख बंद करके पीछे लग जाती है क्योंकि अग्रिम पंक्ति की तथाकथित महान हस्तियों की अंधभक्ति उसके विवेक पर भारी पड़ती है। फलस्वरूप भीड़ बढ़ने लगती है और बाबा के आशीर्वाद की रोचक व चमत्कारी कथाएँ जंगल की आग की तरह फैलने लगती हैं।
फिर तो भक्तों की जमात देखकर बाबा भी खुद को जगद्नियंता  समझने लगते हैं। उनकी वाणी ईश्वर इच्छा-सी हो जाती है। उनके भक्त,बाबा की आलोचना या मूल्यांकन पर मारने-मरने के लिए तत्पर हो जाते हैं……। कालान्तर में भक्ति परिवर्तित होते हुए शक्ति बन जाती है।पापलीला का अभ्युदय,व्यापार की तरक्की और शक्ति प्रदर्शन शुरु हो जाते हैं।
आए दिन कुकुरमुत्तों की भाँति नये नये बाबाओं के काले कारनामे उजागर होकर नरसंहार होना,महिलाओं की आबरू भंग होना और फिर सलाखों के पीछे पहुँचना आम बात हो गई है | दोगले जनसंचार माध्यम जो पहले बाबाओं के छींकने को भी दिखा रहे होते हैं,बाद में साँप से भी तेज केंचुली बदल लेते हैं। ऐसे ही शासन -प्रशासन के नुमाइंदे भी हाथ बचा लेते हैं।
हम कहाँ से कहाँ पहुँच गए, बाबाओं के साथ। किसी अपराधी बाबा को सजा हो जाती है…..वो जेल में रहने लगता है और हम इतिश्री कर लेते हैं। फिर नये बाबा पैदा हो जाते हैं।
आखिर क्यों होता है ऐसा? नये-नये बाबाओं की आपराधिक पापलीला क्यों नहीं रुकती? सबका अंत एक जैसा ही क्यों होता है ? आइए विचार करें-
इसके पीछे वही अग्रिम पंक्ति के भक्त हैं।अगर हम गम्भीर हैं इस मसले को लेकर और रोकना चाहते हैं धर्म के नाम पर पापाचार कॊ, तो हमें अग्रिम पंक्ति के भक्तों के खिलाफ कठोर कारवाई करनी होगी। उनके प्रमाण-पत्र को रद्द करना होगा, उनके पंजीयन को अवैध ठहराना होगा। ऐसी संचार माध्यमों को बाबाओं के साथ जेल में सहचर बनाना होगा तथा राजनेताओं को सत्ताच्युत करके चुनाव से प्रतिबंधित करना होगा …….। सही मायने में तभी ऐसे बाबाओं का अभ्युदय रुक सकेगा |
                                                                     #अवधेश कुमार ‘अवध’ 

matruadmin

Next Post

जय हिन्द-जय हिन्दी

Fri Sep 15 , 2017
भारत माता की है बिन्दी, मेरी प्यारी भाषा हिन्दी। मुझको बड़ा सुहाती है, हिंदी बहुत लुभाती है॥ मुहावरे,लोकोक्तियाँ, पद्य की सुन्दर पंक्तियाँ। रस-छंद,अलंकार से सच्चा श्रृंगार पाती है, हिन्दी बहुत लुभाती है॥ नाटक-एकांकी,निबंध-गद्य, कथा-कहानी,या हो पद्य। कल्पनाएं इस मन की, तुमसे परवान पाती है। हिन्दी बहुत लुभाती है॥ भारत माता […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।