
ईश्वर की बनाई दुनिया
ईश्वर के बनाये रंग
जीवन के रंग मंच पर
करना पड़ता रंग-कर्म
जिसका जो किरदार है
निभाना सबका धर्म
निर्देशक सभी का एक है
कहते उसको हम रब
दुनिया रूपी नाटक में
हंसता कोई ,कोई रोता है
कोई घुलमिल जाता यहां
कोई अकेला ही रहता है
जिसने जान लिया रब को
किरदार सफल हो जाता है
जीवन सार्थक हो जाता है
परलोक तक सुधर जाता है।
#श्रीगोपाल नारसन

