राखी पर्व महान है,बहन लुटाती प्यार।
वह धागे से बांधती, रक्षा सूत्र अपार॥
रक्षा सूत्र अपार, सजाकर सुन्दर थाली।
होते भाई प्रसन्न,लगे न जेब हो खाली॥
कह बिनोद कविराय, दिखे बत्तीसी झाँखी।
खुले हृदय के द्वार, बहन जो बाँधे राखी॥
#बिनोद कुमार ‘हंसौड़ा’
परिचय : बिनोद कुमार ‘हंसौड़ा’ का जन्म १९६९ का है। आप दरभंगा (बिहार)में प्रधान शिक्षक हैं। शैक्षिक योग्यता दोहरा एमए(इतिहास एवं शिक्षा)सहित बीटी,बीएड और प्रभाकर (संगीत)है। आपके नाम-बंटवारा (नाटक),तिरंगा झुकने नहीं देंगे, व्यवहार चालीसा और मेरी सांसें तेरा जीवन आदि पुस्तकें हैं। आपको राष्ट्रभाषा गौरव(मानद उपाधि, इलाहाबाद)सहित महाकवि विद्यापति साहित्य शिखर सम्मान (मानद उपाधि) और बेहतरीन शिक्षक हेतु स्वर्ण पदक सम्मान भी मिला है। साथ ही अनेक मंचो से भी सम्मानित हो चुके हैं
Tue Aug 8 , 2017
प्रहार रोज संस्कृति पर,होता रहा है रोज। बैठ न चुप्पी साधकर,शीघ्र ईलाज खोज॥ आज ‘रक्षा बंधन’,भारत जन-मन संस्कार। प्रण ठानें सहोदर, रोकन बहन पर प्रहार॥ भागो न दूर बहन से,वह संस्कृति की शान। वह खतरे से रो रही,दिला उसे सम्मान॥ तजें मौन बहन पर,हम होतें न हो अभाग। उठा कठोर […]