
सुख दुःख जीवन के पहिये
चलते है दोनों साथ साथ
धुप छाँव सी गति है उनकी
गम कही खुशियों की सौगात
दुःख अगर है सुख भी आएगा
तमस बाद प्रकाश छाएगा
खट्ठा मीठा स्वाद सा जीवन
प्रभु याद से हो सन्जीवन
व्यर्थ चिंतन तनाव ही देता
परमात्म चिंतन शांतिदाता ।
#श्रीगोपाल नारसन

