
गूंजे मधुरमय गीत सदा
हो दिन मंगलकारी सदा
बना रहे स्वस्थ्य आपका
सम्रद्धिमय जीवन आपका
खुशियो भरे हो दिन सारे
सुखमय हो परिवार हमारे
सदइच्छा पूरी हो आपकी
भाग्य में उपलब्धियां आपकी
रहे ध्यान ईश्वर आपको सदा
ऐसा कर्मयोग करिए सदा
यह जन्म संवर जाए आपका
परलोक संवर जाए आपका।
#श्रीगोपाल नारसन

