
कोरोना फिर आ रहा है
रह रहकर सता रहा है
थोड़ी सी लापरवाही
सब पर भारी पड़ रही है
रोज़ संख्या बढ़ रही है
कोरोना महामारी की
कोई चपेट में न आए
इससे सावधान रहिए
भीड़भाड़ से दूर रहिए
मास्क,सेनेटाइजर अपनाए
संक्रमण फैलने से बचाए
हाथ मिलाना जरूरी नही
गले लगाना भी जरूरी नही
हर एक जान कीमती है
यह बात जान लीजिए
अभी भी संभल लीजिए।
#श्रीगोपाल नारसन

