
अपना कौन पराया कौन
विपदा ही यह बताती है
अपने पराये के भेद को
अच्छी तरह समझाती है
विपदा आते ही जो साथ छोड़ते
अवसरवादी कहलाते है
जो विपदा मे साथ निभाते
सच्चे हमदर्द बन जाते है
जो आँख मूंद विश्वास करे
धोखा उन्ही को मिलता है
विपदा आती बिना बताए
सुख चैन सब हर जाता है
आँख खोलकर चलना चाहिए
ठोकर लगने से बचना चाहिए
संकट जीवन से टल जायेगा
मन परमात्मा में लग जायेगा।
#श्रीगोपाल नारसन

