देशभर के 36 कलमकार हुए सम्मानित

0 0
Read Time1 Minute, 52 Second

फतेहाबाद |

जनपद आगरा, तहसील फतेहाबाद की साहित्यिक संस्था – ब्रजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी ने देश भर के 36 साहित्यकारों, कलाकारों, पत्रकारों, शिक्षाविदों व समाजसेवियों का सम्मान किया | प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर्ताओं को ₹200 कीमत का सत साहित्य, प्रशस्ति पत्र व संस्था सदस्यता परिचय पत्र सहित पंजीकृत डाक / कोरियर से प्रेषित किया गया है | बाकी अन्य सभी सम्मानित सहभागियों को प्रशस्ति पत्र, संस्था सदस्यता परिचय पत्र प्रेषित किये गये | यह कार्यक्रम मकर संक्रांति पर्व के पावन अवसर पर आयोजित किया गया और वर्ष 2021 का यह प्रथम कार्यक्रम है | अगला कार्यक्रम होली पर्व के पावन अवसर पर आयोजित किया जायेगा |

कार्यक्रम की विशेष सफलता का श्रेय ऋषि वैदिक साहित्य पुस्तकालय व वीर एकलव्य सेवा समिति को जाता है | संस्था अध्यक्ष – मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने बताया कि हमारा उद्देश्य पुस्तक संस्कृति को जिंदा रखना व राष्ट्रभाषा हिंदी की सेवा करने का है | और हम इसी उद्देश्य को लेकर मां भारती की सेवा में लगे हुए हैं |

आगामी कार्यक्रम हेतु देशभर से इच्छुक महानुभाव प्रविष्टियां भेज सकते हैं |

  • कार्यकारी अध्यक्ष
    बृजलोक अकादमी

matruadmin

Next Post

भर लो भर लो

Thu Jan 21 , 2021
भर लो भर लो दुआओं से झोलियाँ, मिल जाएंगी खुशियों की टोलियाँ। भर लो भर लो………… रोते हुए को हँसाना कभी, घावों पे मरहम लगाना कभी। दिल ना किसी का दुखाना कभी, भर लो भर लो………….. पूछ लेना गरीबों हाल कभी, बन जाना किसी की ढाल कभी। ईश्वर पूछेगा तेरा […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।