
जिन्दगी मे अपनी उजाला भर लो
आत्मा को अपनी रोशन कर लो
अंधेरा कही पर रह ना जाएं
सूरज से ऐसा समझौता कर लो
उदासी का नामोनिशान न रहे
खुशियो से जिन्दगी रोशन लो
छोटी सी जिन्दगी मिली प्रभु से
हर क्षण इसका सुकारत कर लो
जो आया जग मे जाएगा जरूर
जाने की अब तैयारी कर लो
जो धन इकठ्ठा किया जीवन मे
उसे छोड़ जाना है यह समझ लो
जितने पाप हुए यहां तुमसे
उन्हें भोगने की तैयारी कर लो।
#श्रीगोपाल नारसन

