
सड़क पर किसानों का डेरा है
किसानों की जिंदगी में अंधेरा है
कृषि कानूनों पर विश्वास नही
फ़सल का मिलता वाज़िब दाम नही
न्यूनतम मूल्य प्रावधान लाओ
किसान का भविष्य सुरक्षित बनाओ
किसान की आवाज़ सुननी ही होगी
सरकार को गर्दन झुकानी ही होगी
सरकार को मनमानी भारी पड़ेगी
गुस्से की क़ीमत चुकानी ही पड़ेगी
कृषि कानूनों में बदलाव ले आओ
वर्ना सत्ता से बेदखल हो जाओ।
#श्रीगोपाल नारसन

