
धर्म बड़ा है मानवता का
मानवता का रखिए मान
जो मानवता के पथ चले
मिलता उसे आत्म सम्मान
मानव प्रेम से ही जगत मे
हो सकता है शांति का दान
जो मानवता प्रेम के पथ चले
मानवता धर्म उसी का महान
जीवन सुखमय रहे उसी का
पाता वही संतोष सुख मान
धर्म जाति का भेद कोई न हो
समाज मे कोई अलगाव न हो
सब जन रहे एक समान
मानव धर्म की यही पहचान।
#श्रीगोपाल नारसन

