
शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा का
आओ मिलकर आव्हान करे
कल्याण करे जगत का वह
ऐसा हम अनुष्ठान करे
नारी जाति के सम्मान से ही
माँ दुर्गा प्रसन्न हो सकती है
कन्या को सब देवी समझे
उपकार तभी वह कर सकती है
दया नही उसको अधिकार दो
सम्मान से जीने का प्राधिकार दो
फिर देखो माँ खुश हो जाएगी
मन चाही मुराद पूरी हो जाएगी।
#श्रीगोपाल नारसन

