
राम मंदिर के शिलान्यास को
अयोध्या सजी है दुल्हन सी
पुष्पों की सुगंध से स्नान हुआ
हनुमान गढ़ी बनी देवलोक सी
साधु संत भी साक्षी बनने को
रामजन्म भूमि पर आए है
भगवान राम का मंदिर बनाने
स्वयं विश्वकर्मा धरा पर आए है
देर से ही सही पर न्याय मिला
सर्वोच्च न्यायालय का हो भला
मंदिर ही नही रामराज भी आए
कोई किसी को कभी न सताए।
#श्रीगोपाल नारसन

