
निश्चय अटल जब ईश्वर पर
सब काम सफल हो जाते है
कराने वाला भी वही तो है
बस नाम हमारे हो जाते है
विकार मुक्त होकर जरा
उस सल्तनत को याद करो
जिसने दिया वजूद हमे
उस परम सत्ता का ध्यान करो
परमपिता,गुरु,शिक्षक सब कुछ
एक विधाता वही तो है
उसी एक का गुणगान करो
तारणहार वही तो है।
#श्रीगोपाल नारसन
