कोरोना काल में मेरा शहर खड़गपुर भी इंटरनेशनल हो गया …!!

tarkesh ojha
tarkesh ojha

कोरोना के कहर ने वाकई दुनिया को गांव में बदल दिया है . रेलनगरी खड़गपुर का भी यही हाल है . बुनियादी मुद्दों की जगह केवल कोरोना और इससे होने वाली मौतों की चर्चा है . वहीं दीदी -मोदी की जगह ट्रम्प और जिनपिंग ने ले ली है .

सौ से अधिक ट्रेनें , हजारों यात्रियों का रेला , अखंड कोलाहल और चारों पहर ट्रेनों की गड़गड़ाहट जाने कहां खो गई . हर समय व्यस्त नजर आने वाला खड़गपुर रेलवे स्टेशन इन दिनों बाहर से किसी किले की तरह दिखाई देता है. क्योंकि स्टेशन परिसर में लॉक डाउन के दिनों से डरावना सन्नाटा है. स्टेशन के दोनो छोर पर बस कुछ सुरक्षा जवान ही खड़े नजर आते हैं . मालगाड़ी और पार्सल ट्रेनें जरूर चल रही है . आलम यह कि स्टेशन में रात – दिन होने वाली जिन उद्घोषणाओं से पहले लोग झुंझला उठते थे , आजकल वही उनके कानों में मिश्री घोल रही है . माइक बजते ही लोग ठंडी सांस छोड़ते हुए कहने लगते है़ं … आह बड़े दिन बाद सुनी ये आवाज …उम्मीद है जल्द ट्रेनें चलने लगेगी ….। रेल मंडल के दूसरे स्टेशनों का भी यही हाल है . यदा – कदा मालगाड़ी और पार्सल विशेष ट्रेनों के गुजरने पर ही इनकी मनहूसियत कुछ दूर होती है . हर चंद मिनट पर पटरियों पर दौड़ने वाली तमाम मेल , एक्स्प्रेस और लोकल ट्रेनों के रैक श्मशान से सन्नाटे में डूबी वाशिंग लाइन्स पर मायूस सी खड़ी है . मानों कोरोना के डर से वे भी सहमी हुई है . नई पीढ़ी के लिए लॉक डाउन अजूबा है , तो पुराने लोग कहते हैं ऐसी देश बंदी या रेल बंदी न कभी देखी न सुनी । बल्कि इसकी कभी कल्पना भी नहीं की थी . कोरोना का कहर न होता तो खड़गपुर इन दिनों नगरपालिका चुनाव की गतिविधियों में आकंठ डूबा होता .चौक – चौराहे सड़क , पानी , बिजली और जलनिकासी की चर्चा से सराबोर रहते , लेकिन कोरोनाकाल से शहर का मिजाज मानों अचानक इंटरनेशनल हो गया . लोकल मुद्दों पर कोई बात ही नहीं करता .एक कप चाय या गुटखे की तलाश में निकले शहरवासी मौका लगते ही कोरोना के बहाने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की चर्चा में व्यस्त हो जाते हैं . सबसे ज्यादा चर्चा चीन की हो रही है . लोग गुटखा चबाते हुए कहते हैं ….सब चीन की बदमाशी है ….अब देखना है अमेरिका इससे कैसे निपटता है ….इन देशों के साथ ही इटली , ईरान और स्पेन आदि में हो रही मौतों की भी खूब चर्चा हो रही है . कोरोना के असर ने शहर में हर – किसी को अर्थ शास्त्री बना दिया है. एक नजर पुलिस की गाड़ी पर टिकाए मोहल्लों के लड़के कहते हैं ….असली कहर तो बच्चू लॉक डाउन खुलने के बाद टूटेगा … बाजार – काम धंधा संभलने में जाने कितना वक्त लगेगा . कोरोना से निपटने के राज्य व केंद्र सरकार के तरीके भी जन चर्चा के केंद्र में है .

#तारकेश कुमार ओझा

लेखक पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में रहते हैं और वरिष्ठ पत्रकार हैं | तारकेश कुमार ओझा का निवास  भगवानपुर(खड़गपुर,जिला पश्चिम मेदिनीपुर) में है |

matruadmin

Next Post

विरह की नगरी में मिलन की नगरी कैसे बसाऊं..

Tue Apr 21 , 2020
विरह की नगरी में मिलन की नगरी कैसे बसाऊं ? लाक डाउन लगा है, तेरे पास कैसे अब आऊ ? उदास बैठी हूँ, बस तेरा ही इन्तजार कर रही हूँ | whatsapp के जरिये,अपनी व्यथा भेज रही हूँ || कब आयेगी मिलन की घड़ी,ये रब को ही है पता | […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।