अपने को बच्ची कहती है ….

vinay sharma
एक माता-पिता उसे कहते हैं,
जो झूठ बोलकर नादानी में
गलत फैसले ले चुकी है
उसे माँ-बाप कुछ कह तो नहीं सकते,
लेकिन उनकी नज़रें यही कहती
हुई-सी प्रतीत होती हैं-
तुझे जन्म दिया तुझको पाला,
तुझको सब अपना दे डाला
आखिर ऐसा क्यूँ काम किया
तूने हमको बदनाम किया
तू रोज यूँ कॉलेज जाती है
तू हंसती है,मुस्काती है
तू मन-ही-मन में आखिर क्यों,
हमसे कुछ भी छिपाती हैl
आखिर तुझको क्या हो गया,
मेरा स्नेह अपार कहाँ खो गया
क्या ऐसा भी कोई होता है
आखिर क्यों ये जग सोता है
माँ के प्यार से कैसे बड़ा
किसी का प्यार भी होता है
तुझे इसीलिए नहीं पाला है
तुझको न मन से निकाला है
गई पढ़ाई करने कालेज तू,
फिर क्यों ये झमेला पाला हैl
तू फिर आखिर पढ़ाई भूल,
क्यों ऐसे खोने लगती है
उम्र से पहले ही शादी के,
क्यों सपने संजोने लगती है
हम प्रेम विरोधी नहीं बेटा,
हम तेरे रोधी नहीं बेटा
फिर क्यों तेरे इस झूठ से,
सुन आखिर अपना माथा ऐठा
अरे प्रेम-दोस्ती की छूटें
जो तुझको अच्छी लगती है
वो केवल कल्पना की दुनिया बेटा
कल्पना में सच्ची लगती है
ना कोई ताजमहल होता,
न कोई चाँद यूँ लाता है
सब तेरे खुलेपन का है असर
बस वही उन्हें बहकाता है
कुछ बहुत नगीने होते हैं
बस कुछ ही महीने होते हैं
लूटकर एमएमएस बना,
वे उड़ रफूचक्कर होते हैंl
तुझे आखिर क्यों समझ नहीं
अच्छे-बुरे की पहचान नहीं
ये फ़िल्मी जगत बस फ़िल्मी है
सच्चाई का यहाँ काम नहीं
नहीं कोई शाहरुख,न सलमान
न कोई प्रेमी चक्कर होता है
जिसको है यहाँ पैसे मिलते,
बस वो ही गब्बर होता हैl
तुझे पता भी क्या दुनिया का,
कोई अफ़ज़ल सच्चा नहीं होता
जो अपने धर्म का नहीं हुआ
वो तेरा कौन,कहाँ होता है
जिनके यहाँ रिश्तों में पागल
शादी संबंध बन जाते हैं
ऐसे लोग किसी के कैसे
धर्म भाई बन पाते हैं
तुम कल तक जिसको भैया बोल
पगली घर पे ले आती थी
तुम्हारे पापा की आँखें
फिर भी सहती जाती थी
तुम्हारे फेसबुक पे उसके
कमेंट भी सब पढ़ते थे
तुमसे कुछ भी न कहते थे
क्योंकि सब तुम्हें समझते थेl
प्यार का धर्म नहीं होता,
लेकिन वो बेशर्म नहीं होता
हम भी तुम्हीं को चाहते हैं
माँ-बाप से बढ़के नहीं होता
लाड़ो हमको भी तेरे सुख-दुख
जीवन की चिंता है
पढाई के बाद तेरी शादी का
होना भी पक्का है
फिर मस्ती और इस फैशन में
आखिर तू क्यों खो जाती है
आखिर क्यों माँ-बाप की आँखें
नज़र तुझे नहीं आती है
इस वासना की दुनिया में
सच्चा प्यार कहीं नहीं होता है
जो सच्चा प्यार करे पगली
माँ-बाप का आँचल होता है
                                                                                 #विनय शर्मा `भारत` 
परिचय : विनय शर्मा सहित्यिक रूप से  विनय ‘भारत’ के नाम से लेखन करते हैंl आपकी आयु करीब २५ वर्ष है और गंगापुर सिटी(ज़िला-सवाई माधोपुर,राजस्थान)में रहते हैंl शिक्षा आचार्य और शिक्षा शास्त्री(एमए व बीएड) हैl वरिष्ठ अध्यापक(संस्कृत व्याकरण व साहित्य) के रूप में आप कार्यरत हैंl आपको रविन्द्र मंच से नाटक सम्मान तथा राजस्थान बोर्ड से निबंध सम्मान मिला हैl एक साहित्यिक पत्रिका में आप सम्पादक हैं तथा पहले पत्रकारिता भी कर चुके हैंl अनेक पत्र-पत्रिकाओं में लेख प्रकाशित होते हैं और  मंच पर भक्ति रस और श्रृंगार रस में काव्य पाठ भी करते हैंl उपन्यास एवं व्यंग्य में भी आपकी लेखनी  सक्रिय हैl 

matruadmin

Next Post

माटी की गुड़िया...

Tue Apr 25 , 2017
सुहाना अपने मम्मी-पापा की लाड़ली बेटी थीl एक छोटा भाई भी था सुहाना का। सुहाना अपने परिवार के साथ कम पैसों और कम सुविधाओं में भी खुश थी। सुहाना के पापा मामूली कलर्क थे,मुश्किल से ही गुज़ारा होता थाl मम्मी घर पर ही रहती थीं,पर समझदार महिला थी और अपने […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।