दूसरों का दिल तोड़ते रहिए
बस घर अपना जोड़ते रहिए
जहाँ सवाल हो जाए आपसे
राह भी वहीं से मोड़ते रहिए
जो दिखाता हो असली चेहरा
वो शीशा बेधड़क फोड़ते रहिए
आवाज़ खिलाफ में एक न हो
हर एक की गर्दन मरोड़ते रहिए
सच हो जाए खुद से ही परेशान
रोज़ ही नया झूठ छोड़ते रहिए
आप जहाँ की हर रेस जीत जाएँगे
शर्त है कि अकेले ही दौड़ते रहिए
#सलिल सरोज
परिचय : सलिल सरोज जन्म: 3 मार्च,1987,बेगूसराय जिले के नौलागढ़ गाँव में(बिहार)। शिक्षा: आरंभिक शिक्षा सैनिक स्कूल, तिलैया, कोडरमा,झारखंड से। जी.डी. कॉलेज,बेगूसराय, बिहार (इग्नू)से अंग्रेजी में बी.ए(2007),जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय , नई दिल्ली से रूसी भाषा में बी.ए(2011), जीजस एन्ड मेरी कॉलेज,चाणक्यपुरी(इग्नू)से समाजशास्त्र में एम.ए(2015)। प्रयास: Remember Complete Dictionary का सह-अनुवादन,Splendid World Infermatica Study का सह-सम्पादन, स्थानीय पत्रिका”कोशिश” का संपादन एवं प्रकाशन, “मित्र-मधुर”पत्रिका में कविताओं का चुनाव। सम्प्रति: सामाजिक मुद्दों पर स्वतंत्र विचार एवं ज्वलन्त विषयों पर पैनी नज़र। सोशल मीडिया पर साहित्यिक धरोहर को जीवित रखने की अनवरत कोशिश।पंजाब केसरी ई अखबार ,वेब दुनिया ई अखबार, नवभारत टाइम्स ब्लॉग्स, दैनिक भास्कर ब्लॉग्स,दैनिक जागरण ब्लॉग्स, जय विजय पत्रिका, हिंदुस्तान पटनानामा,सरिता पत्रिका,अमर उजाला काव्य डेस्क समेत 30 से अधिक पत्रिकाओं व अखबारों में मेरी रचनाओं का निरंतर प्रकाशन। भोपाल स्थित आरुषि फॉउंडेशन के द्वारा अखिल भारतीय काव्य लेखन में गुलज़ार द्वारा चयनित प्रथम 20 में स्थान। कार्यालय की वार्षिक हिंदी पत्रिका में रचनाएँ प्रकाशित।
Wed Mar 6 , 2019
क्या है इतिहास इतिहास एक ताबूत है नहीं रहे जो हम उसका होते हैं जो हम वह रहता है सदा ही कभी नहीं होता इतिहास भविष्य में होना खिलता रहता हमेशा नहीं होना मुरझा जाना है अतीत में दफ़न जिसे अपने सीने में सदा कर लेता इतिहास #राम बहादुर […]