नानकदेव* चालीसा

आदिगुरु हैं नानका,पीछे अंगद देव।
अमरदास गुरू रामजी,पंचम अर्जनदेव।।
हरगोविन्द हररामजी,हरकिशन अरु तेग।
दशम गुरु गोविन्दजी, हरते पीडा वेग।।

जयजयजय गुरुनानक देवा।
प्रभु की वाणी मानव सेवा।।
रावी तट तलवंडी ग्रामा।
गुरु जनमें पावन ननकाना।।
सन चौदह उनहत्तर साला।
कातिक पूनम भया उजाला।।
कालू मेहता घर अवतारा।
मां तृप्ता की आंखों तारा।।
देवी सुलछणी धरम निभाये।
श्रीचंद लखमी दो सुत पाये।।
गुरु गोपाला पाठ पढाये।
नागरि लिपि आखर समझाये।।
नानक नितनव प्रश्न बनाते ।
शिक्षक सब सुनके घबराते।।
हिंदी संस्कृत फारस सीखा।
सबमें एक प्रकाश ही दीखा।।
लिपि गुरुमुख भाषा पंजाबी ।
जागा ज्ञान कुशंका भागी।।
अ अविनाशी सत्य है भाई।
जो सतनाम तुम्ही बतलाई।।
नाच भांगडा लंगर द्वारा।
सिख संगत गावे संसारा।।
वाहेगुरु सतनाम बताया।
छोड़ अहम ओंकार सिखाया।।
पंथ खालसा पंच ककारा।
कड़ कंघा कछ केश कृपाणा।।
पुरुष सिंह अरू नारी कोरा।
निर्भय निश्छल वीर कठोरा।।
अमरतसर सोने का मंदर।
गुरुग्रंथ साहिब ताके अंदर।।
अमरतसर का अमरत नीरा।
काटे रोग हरे सब पीरा।।
माथा टेके अरज अपारा।
दर्शन करते भगत हजारा।।
भज प्यारे सत श्री अकाला।
जो बोले सो होत निहाला।।
लंगर देखो जग से न्यारा।
भोजन पाता सबजग सारा।।
कवि मसान ने महिमा गाई।
गुरु की कृपा मिली है भाई।।

गुरुग्रंथ साहिब लखो,सब संतन को सार।
सद्गुरु मोरा राम है,कहत मसान विचार।।

डाॅ दशरथ मसानिया

आगर मालवा

matruadmin

Next Post

राष्ट्रीय सेवा योजना कैम्प और उसकी यादें

Wed Feb 5 , 2020
27/01/2020 को प्रारंभ हुआ एनएसएस कैम्प आज समाप्त हो गया। इस दौरान हमने उन अनेक पहलुओं को छुआ जो कि हमने अभी तक पुस्तकों में ही देखा था, गांव और गांव का रहन-सहन वैसे हम भी गांव से आते हैं पर हमारे गाँव इन गांवों से अत्यंत भिन्न थे, इन […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।