तबरेज की जांच रिपोर्ट से सिक्यूलर वादियों के षड्यंत्र का पुन: पर्दाफास, जिहादियों के साथ खान मार्केट गेंग पर भी हो कार्यवाही : विहिप

नई दिल्ली|
विश्व हिन्दू परिषद् (विहिप) का कहना है कि सघन जांच के बाद जारी तबरेज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से न केवल उसकी मृत्यु के कारण स्पष्ट हुए हैं अपितु सेकुलर गैंग के एक बड़े षड्यंत्र का भी पर्दाफाश हुआ है. विहिप के संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेन्द्र जैन ने आज एक वयान में यह भी कहा कि जिहादी आतंकवाद के सफाए के लिए इसके पैरोकार खान मार्केट गेंग पर प्रभावी अंकुश लगाया जाना भी जरूरी है जो हिन्दू समाज भारत व मानवता को बारम्बार बदनाम कर आतंकियों व अतिवादियों के लिए खाद-पानी का कार्य कर रहे हैं.

   विहिप के संयुक्त महा मंत्री ने कहा कि जब भी कभी हिंदू मुस्लिम के बीच में किसी भी कारण से कोई झगड़ा होता है और उसमें किसी मुस्लिम को चोट भी लग जाती है तो समस्त खान मार्केट गैंग सक्रिय हो जाता है. किसी भी साक्ष्य या रिपोर्ट की प्रतीक्षा किए बिना ये मुस्लिम समाज को भड़काना शुरू कर देते हैं जिससे वे सड़कों पर उतरें और सांप्रदायिक दंगे हों.

   तबरेज की मृत्यु के बाद चलाए गए अभियान के कारण 20 से ज्यादा मंदिर तोड़े गए और 32 स्थानों पर जिहादियों ने उग्र प्रदर्शन कर हिंदुओं पर हमले किए. सूरत और रांची के प्रदर्शनों की भीषणता कभी भुलाई नहीं जा सकती. परंतु अगर किसी दंगे में किसी भी मुस्लिम को चोट लगती है तो इन्हें हिंदू समाज, संगठनों तथा केंद्र सरकार को बदनाम करने का एक और मौका मिल जाता है.

   विश्व हिंदू परिषद ने सेकुलर बिरादरी के सभी राजनीतिज्ञों और कथित बुद्धिजीवियों पर आरोप लगाया है कि वे अपने निहित स्वार्थों के कारण देश को दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं. वे देश की समस्त न्याय व्यवस्था के प्रति अविश्वास जगाकर "मोब लिंचिंग" "पुरस्कार वापसी" आदि अभियान चलाकर राष्ट्र विरोधियों के हाथ मजबूत करते हैं. 

   ट्रेड टावर हमले की बरसी पर विश्व हिंदू परिषद स्पष्ट करना चाहती है कि आतंकियों के साथ-साथ सेकुलर बिरादरी में बैठे इनके सहायकों का भी पर्दाफाश कर इनके विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही करनी चाहिए तभी आतंकवाद पर प्रभावी रोक लग सकती है

जारी कर्ता :

विनोद बंसल

matruadmin

Next Post

विदेशो में भी सिर चढ़कर बोलती है हिंदी

Sat Sep 14 , 2019
जापान में हिंदी एक कैरियर के रूप में देखी जाती है।जापान की युवा पीढ़ी दुनिया के सबसे बड़े बाजार भारत मे व्यापार के लिए हिंदी सीखने को जरूरी मानते है।तभी जापान में हिंदी सीखने का क्रेज इतना अधिक है कि प्रायः हर विश्वविद्यालय व कालेज में हिंदी विभाग खुल गया […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।