गुरु का मान बढा़ना है हमें

भले ही देना ना उपहार कभी गुरुओं को
मगर देना सदा सत्कार सभी गुरुओं को
पुराणों ने कहा है वेदों ने भी माना है
ईश का धरती पे आकार छवि गुरुओं को
शिक्षक दिवस पे ये अभियान बढा़ना है हमें
गुरु का जग में सदा मान बढा़ना है हमें

गुरु से नैतिकता सद्गुण बने हैं यहां
गुरु से राम और अर्जुन बने हैं यहां
गुरु से ज्ञान की ज्योति है जली सदियों से
गुरु के महिमा की कथाएं चली सदियों से
चली जो सदियों से गुणगान बढा़ना है हमें
गुरु का जग में सदा मान बढा़ना है हमें

गुरु ही शिक्षा का प्रसार करते दुनिया में
निश्चलता का सदा ही भाव भरते दुनिया में
गुरु की साधना से धीर समंदर बन गए
गुरु से ज्ञान पाके लोग सिकंदर बन गए
बन के दूजा सिकंदर शान बढा़ना है हमें
गुरु का जग में सदा मान बढा़ना है हमें

गुरु का मान घटा भूलवश का क्या मतलब ?
न हों भगवान तो पूजन – कलश का क्या मतलब?
करना होगा अब मंथन कड़ा हम सबको ही
गुरुभक्ति के बिन शिक्षक दिवस का क्या मतलब?
गुरुभक्ति का कीर्तिमान बनाना है हमें
गुरु का जग में सदा मान बढा़ना है हमें
गुरु का जग में सदा मान बढा़ना है हमें

विक्रम कुमार
मनोरा, वैशाली

विक्रम कुमार 

वैशाली(बिहार)

matruadmin

Next Post

राष्ट्रीय संगोष्ठी में रचना प्रतिभा सम्मान से सम्मानित हुए प्रमोद सोनवानी

Thu Sep 5 , 2019
रायगढ़। अंतर्राष्ट्रीय साहित्य संस्था “मंजिल ग्रुप साहित्य मंच” – नई दिल्ली के बैनर तले तहसील घरघोड़ा के प्राचीन बैगिन डोकरी मन्दिर प्रांगण में गत् दिवस एक भव्य राष्ट्रीय साहित्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस संगोष्ठी के प्रमुख अतिथि दिल्ली से पधारे मगसम के राष्ट्रीय संयोजक व ख्यातिलब्ध साहित्यकार […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।