दो गौरवशाली क्षण , जिनसे गौरान्वित हुआ वतन

0 0
Read Time1 Minute, 13 Second
gopal
 *बधाई हिमा दास* 
हिमा दास को हम करे
झुक कर कोटि सलाम।
गोल्ड  पदक  दिलाया
हुआ  एथलीट  में नाम ।।
स्वर्ण  उसने  जीतकर
बढाया  देश  का मान ।
रचकर नया  इतिहास
भारत का बढा सम्मान ।।
बिटियां  पर करों नाज
हर दौड़ की यह गरिमा ।
उड़न परी कहलाई आज
देश की शान बनी  हिमा ।।
      *चंद्रयान -2* 
चंदामामा हुए अब पास के
इसरों के   सफल प्रयास से ।
चंद्रयान-2 ने उड़ान भरकर
सच  कर  दिए  हमारे सपने ।।
दे रहा  सारा  संसार हमें दाद
मन आनंदित है देखकर चांद ।
चंदामामा की छवि हैं निराली
तिरंगा देखकर  खुश  हैं चांद ।।
अपनाकर  स्वदेशी   तकनीक
पहुंचा भारत चांद के नजदीक ।
अंतरिक्ष  क्षेत्र में रचा इतिहास
बड़े महान हैं  हमारे वैज्ञानिक ।।
# गोपाल कौशल
परिचय : गोपाल कौशल नागदा जिला धार (मध्यप्रदेश) में रहते हैं और रोज एक नई कविता लिखने की आदत बना रखी है।

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराधिकारी

Wed Jul 24 , 2019
आत्मा सा रूप है तेरा परमात्मा कहलाते हो ज्योतिबिंदु से महीन हो सारा ब्रह्मांड समा लेते हो दुःखो को हर लेते हो संकटमोचक बन जाते हो प्रेम,दया,सुख के सागर करुणा मन मे उपजाते हो भक्तो की भक्ति सुनते हो मनोकामना पूर्ण करते हो जो बनते है परमात्म समान उन्हें उत्तराधिकारी […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।