मन के अरमान

shiv galdava

मन करता हैअलमस्त हो, मैं एक ऐसा गीत लिखुँ|
गीत लिखुँ मनमीत लिखुँ ,मिट्ठे–मिट्ठे संगीत लिखुँ|
जग उलझन से हो परे, मैं अपने मन का गान लिखुँ|

जो जन इस जग में, अपने को जितना खोता है |
मृगतृष्णा में खोकर वो, कब शांति से सोता है|
जीवनभर करता छलकपट और बीज पाप के बोता हैं|
संध्या को अपने में खोकर, फिर अंतर्मन में रोता हैं |
मैं नहीं चाहता ऐसा जीवन ,जो पश्चाताप से पूर्ण हो|
सांसारिक संताप से जलकर ये तन जीर्ण शीर्ण हो|
जग की वेदना से झुलस मन फिर बंजर हो जाये|
मैं तो चाहता ऐसा जीवन ,जो आन्नद का आगार हो|
बंजर हृदय में नवाकुंर हो,क्षतविक्षत तन फिर विकसित हो,
रजनी तम जो चर जाये, उन नव किरणों गुणगान लिखुँ|
मन करता है………………………………………….|
मिला कहा मुकद्दर, जिसको मैं चाहता था|
हृदय में दृढ़व्रत लेकर,आगे तो बढता रहता था|
भ्रमवश समझ बैठा था सबको अपना,
पर आज अपनों से ही धोखा खाता हूं|
तो छुपकर अपने भाग्य पे ,हररोज आँसू बहाता हूँ |
ज़िन्दगी के सफ़र को संगीत मय बना सकुं|
सांसारिकता से बन अजनबी, मैं प्रेम का संचार लिखुँ|
मन करता है……………………………………..|
मैं बचपन से निहारता था गिरगिट का रंग बदलना,
अब जाकर पहचाना मैनें ,वो तो जीवन सत्य था|
उसका रंग बदलना तो उसकी फ़ितरत थी,
पर अपनों में छिपे गिरगिटों के दर्शन जब करता हूँ|
तो मन करता है नफ़रत से भरी एक ऐसी राग लिखुँ|
मन करता है………………………………… |

कभी -कभी सोचता हूं क्या रखा है इस जग में?
फिर भी तसल्ली देता हूँ अपने को कि है राही!
कर्त्तव्यपथ पर बाधा तो आयेगी पग -पग में|
फिर मायूस मन को,नई उमंग देे,बढ जाता हूँ अज्ञात राहों पर|
अनजानी राहों का राही बन ,फिर गीत प्यार के गाता हूँ|
सपनों का संसार बना ,निज मस्ती की दुनियां बसाता हूँ
मन करता है………………….. |

भवसागर तरने धीवरमन से ,लहरों पे लहराना सिखुँ|
सागरतल के विष तत्वों से, निज तन को बचाना सिखुँ|
फिर मदमस्त हो बहा दू, अपने को उस खुले सागर में|
जहाँ बुलन्द इरादों से ,फिर अनुराग भरे मधुर संगीत लिखुँ|
मन करता है……………………………… |

#शिव गल्ड़वा “राही”

परिचय~

नाम~शिवरतन गल्ड़वा
साहित्यक नाम~राही
जन्म स्थान~सोनियासर,श्री डूंगरगढ, बीकानेर (राज.) 
वर्तमान पता-बीकानेर(राजस्थान)
शिक्षा ~बी. एड, एम. ए(हिन्दी)
कार्य क्षेत्र ~व्याख्याता हिन्दी
विधा~कविता,निबंध लेखन
प्रकाशन~
सम्मान~कवि नाम से अभिहित एक सम्मान हैं |
लेखन का उद्देश्य ~मातृभाषा प्रसार व हिन्दी काव्य जाग्रति का प्रचार 
मौलिक रचना~किसान का दर्द,अंतर्द्वन्द्व व अन्य

matruadmin

Next Post

जिंदगी का सफर कैसा हो

Fri May 17 , 2019
मिला है मनुष्य जीवन, जीने का मौका हमें। तो सफर कर रहे हैं,  जिंदगी को जीने का। तो क्यो न इसे हम,  आप साकार बनाये। और इस जीवन को,  कल्याण करने में लगाये।। धर्म के साथ जीने का,  फल अच्छा मिलता है। मैं नही कहता ऐसा,  इतिहास के पन्नो में […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।