पंखुड़ियां तोड़ कर आप फूल की खूबसूरती नहीं इकट्ठा करते:-रवीन्द्रनाथ टेगोर

Screenshot_20190505_181325
*नोबल पुरस्कार से सम्मानित रवीन्द्रनाथ टैगोर की यादों का गुलदस्ता*
संदर्भ:- 7,मई, टैगोर जयंती
-राजेश कुमार शर्मा”पुरोहित”
शिक्षक एवम साहित्यकार
    कलकत्ता ब्रिटिश भारत मे 7 मई 1861 को देवेन्द्रनाथ टेगोर व माता शारदा देवी के घर जन्में रवीन्द्रनाथ टैगोर देश के सुप्रसिद्ध लेखक,कवि,नाटककार,संगीतकार एवम चित्रकार थे। वे बांग्ला व अंग्रेजी भाषा के जानकार थे। उनके साहित्यिक आंदोलन को आधुनिकतावाद की संज्ञा दी गई।
साहित्य के क्षेत्र में उन्हें नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनका विवाह मृणालिनी देवी से हुआ था। उनके पांच संतान हुई।जिनमे से दो का बचपन मे ही निधन हो गया था। वे बचपन से ही साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखते थे। छन्द लिखना, कविताओं को लिखना। उनकी भाषा गज़ब की थी। शब्दों का खजाना था उनके पास। पहली कविता लिखते समय उनकी उम्र आठ वर्ष की थी। छोटे से बच्चे में ऐसी प्रतिभा के दर्शन हुए। 1877 में उनकी पहली लघुकथा का प्रकाशन हुआ था। जब वे सोलह साल के थे।
  भारतीय संस्कृति में नव चेतना फूंकने वाले टैगोर युगदृष्टा थे। उन्होंने साहित्य का विपुल सृजन किया। उनके सृजन में प्रमुख हैं गीतांजलि ,पूरबी प्रवाहिनी,शिशु भोलेनाथ,परिशेष,पुनश्च,शेषलेखा चोखेरबाली,महुआ,वनवाणी,कणिका,क्षणिका, नैवेद्य मायेर खेला आदि हैं। दर्शन,साहित्य,संस्कृति न केवल भारत की वरन विदेशों तक कि टैगोर ने अंगीकार की।
   इनके पिताजी ब्रह्म समाज को मानते थे। ये भी ब्रह्म समाजी बन गए। इन्होंने सनातन धर्म मे रुचि लेते हुए आगे बढ़ाया। नर व नारायण के मध्य सम्बन्ध को भी इन्होंने प्रतिपादित किया। साहित्य की प्रत्येक विधा में आपने उत्कृष्ट सृजन कर कालजयी कृतियाँ लिखी। इनके प्रबंध,शिल्पकला, कविता,गान,नाटक,कथा,उपन्यास निबंध, सभी लिखे।इनकी कई पुस्तको का अंग्रेजी में अनुवाद भी हुआ। उनके गद्य के बजाय पद्य रचनाएँ ज्यादा पसंद की गई।
   उन्होंने यात्रा व्रतांत उपन्यास निबंध के साथ साथ हज़ारों गाने भी लिखे। उनकी बाल कहानियां बांग्ला में बहुत पसंद की गई। उनके व्याख्यान कई खण्डों में प्रकाशित हुए। अल्बर्ट आइंस्टीन के साथ उनकी बातचीत के परिशिष्ट काफी लोकप्रिय हुए। टेगोर के कार्यों का विशाल संकलन द एस्टियल टेगोर प्रमुख हैं।प्रकृति प्रेमी टेगोर ने शांतिनिकेतन की स्थापना की। पेड़ो बाग बगीचों पुस्तकालय का ये प्रमुख केन्द्र है  । वे संगीत के शौकीन थे। उन्होंने अलग अलग रागों में गीत गाये। उन्होंने 2230 के लगभग गीत लिखे। हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के शौकीन टेगोर ठुमरी पसंद करते थे। वे एक बड़े चित्रकार भी थे। मनुष्य व ईश्वर के सम्बंध को चित्र द्वारा अभिव्यक्त किया।संशय निराशा के भाव उनके चित्रों की विशेषता थी।
  उनकी काव्य रचना गीतांजलि के लिए 1913 में साहित्य का नोबल पुरस्कार दिया। नाइटहुड की उपाधि को इन्होंने लौटा दिया था।
   आज इनकी रचनाएँ लाखों पाठकों के दिलों में है जो युवाओं को उन्नति के पथ पर बढ़ा रही है। विश्व  विख्यात कवि साहित्यकार दार्शनिक के बताए मार्ग पर आज देश को चलने की जरूरत है।
   टैगोर कहते थे मित्रता की गहराई परिचय की लंबाई पर निर्भर नहीं करती। किसी बच्चे की शिक्षा अपने ज्ञान तक सीमित मत रखिये,क्योंकि वह किसी और समय मे पैदा हुआ है।
  भारत के राष्ट्रगान जन गण मन के रचयिता टैगोर ने इस राष्ट्रगान को 27 दिसम्बर,1911 में लिखा था।1911 में इसे धुन में बांधा जिसे लोगों ने काफी पसन्द किया।इसे गायन करने में निर्धारित समय 52 सेकेंड लगते हैं।24 जनवरी 1950 को इसे संविधान सभा ने भारत के राष्ट्र गान के रूप में घोषित किया
#राजेश कुमार शर्मा ‘पुरोहित’
परिचय: राजेश कुमार शर्मा ‘पुरोहित’ की जन्मतिथि-५ अगस्त १९७० तथा जन्म स्थान-ओसाव(जिला झालावाड़) है। आप राज्य राजस्थान के भवानीमंडी शहर में रहते हैं। हिन्दी में स्नातकोत्तर किया है और पेशे से शिक्षक(सूलिया)हैं। विधा-गद्य व पद्य दोनों ही है। प्रकाशन में काव्य संकलन आपके नाम है तो,करीब ५० से अधिक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा आपको सम्मानित किया जा चुका है। अन्य उपलब्धियों में नशा मुक्ति,जीवदया, पशु कल्याण पखवाड़ों का आयोजन, शाकाहार का प्रचार करने के साथ ही सैकड़ों लोगों को नशामुक्त किया है। आपकी कलम का उद्देश्य-देशसेवा,समाज सुधार तथा सरकारी योजनाओं का प्रचार करना है।

matruadmin

Next Post

मातृभाषा

Mon May 6 , 2019
मातृभाषा में करो, मन के व्यक्त विचार। मातृभाषा ही बने, सब सुख का आधार।। निज भाषा के मान से, है सबका सम्मान। भूलकर भी नहीं करो, तुम इसका अपमान।। मन की पीड़ा कह सको, नित अपनों के बीच। निजभाषा की धार से, वाणी को लो सींच।। हिंदी का नित मान […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।