धरना है।।

ajay ahsas
धरना है भाई धरना है, धरने में भी धरना है
धरना धरने की खातिर है, धरना, धरना धरना है।
चाहे भवन विधान घेराव करें, या भरी दुपहरी बदन जरे
मंत्री और मुखिया मौज करें, बस भाषण देकर पेट भरे।
बेरोजगार की एक चाह, रोजगार कोई अब करना है
धरना है भाई धरना है, धरने में भी धरना है।
उस वर्दी को क्यों सलाम करें, ले लाठी कत्लेआम करें
रिश्वत ले सबका काम करें, और सीधे को बदनाम करें।
अब तानाशाही बहुत हुई, इनसे भी तो अब भिड़ना है
धरना है भाई धरना है, धरने में भी धरना है।
काम एक पर दाम अलग, काम वही पर दाम अलग
घोड़े हैं वही लगाम अलग, हैं उनके चारो धाम अलग।
इस बंटवारे की राजनीति को ,दूर हमे ही करना है
धरना है भाई धरना है, धरने में भी धरना है।
कोई लेता चालिस हजार, कोई घूमे बेरोजगार
अब कहां गया वो संविधान , देता समानता का जो सार।
संविधान में समानता का शब्द सार्थक करना है
धरना है भाई धरना है, धरने में भी धरना है।
वेतन छूता है आसमान, हैरान परेशां है किसान
सत्ता के लोभी दे तू ध्यान, पानी के भाव में बिके धान।
अब वो किसान भी कहता है, कि मरना नहीं अब लड़ना है
धरना है भाई धरना है, धरने में भी धरना है।
तेरी राजनीति की कमर तोड़, बहती नदिया की धार मोड़
अब स्वार्थ सिद्धि की नस मरोड़, और सबको अपने साथ जोड़।
हे लाल भारती के जागो, अब पार तुम्हे ही करना है
धरना है भाई धरना है, धरने में भी धरना है।
धरना धरने की खातिर है, धरना, धरना धरना है।

#अजय एहसास

परिचय : देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के सुलेमपुर परसावां (जिला आम्बेडकर नगर) में अजय एहसास रहते हैं। आपका कार्यस्थल आम्बेडकर नगर ही है। निजी विद्यालय में शिक्षण कार्य के साथ हिन्दी भाषा के विकास एवं हिन्दी साहित्य के प्रति आप समर्पित हैं।

matruadmin

Next Post

माँ बाप को बच्चे समझे 

Tue Apr 16 , 2019
आज कल के बच्चे सिर्फ चकाचौंध पर ज्यादा ध्यान देते है । वर्तमान समय में सिर्फ एक ही चीज पर लोग ज्यादा ध्यान क्रेंद्रित करते है, और वो है दिखा । एक माध्यम परिवार का बच्चा अपने माता पिता से आये दिन नई नई चीजो को हमेशा मांगता रहता है, […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।