जयपुर।
राजस्थान लेखिका साहित्य संस्थान तिलक नगर में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें अध्यक्ष डॉ. जयश्री शर्मा ,उपाध्यक्ष डॉ. रेखा गुप्ता, सह सचिव रेनू शब्द मुखर, प्रबंध निदेशक सुधीर उपाध्याय, सचिव डॉ०सुषमा शर्मा ने सभी को स्नेह का रंग-गुलाल लगाकर भाव भीना स्वागत किया। तत्पश्चात शब्दों की भाव भरी बौछारें चला कर सभी ने एक दूसरे को अपनी अनुभूतियों से सिक्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत शिवानी शर्मा की सरस्वती गायन से आरंभ होकर कविताओं के दौर चला जिसमें अध्यक्ष डॉ जयश्री शर्मा ने ‘आवारा मौत’ अध्यक्ष रेखा गुप्ता ने ‘पुलवामा शहीदों को नमन करते हुए सह सचिव शब्द मुखर ने ‘होली मुफीद हो जाए’ कविता सुनाकर समा बांध दिया ।
बसंत की अंगड़ाई, मौसमी फूल,और पछुआ हवा,फागुन का एहसास कराने वाली, नारी महात्मय, जिंदगी आदि विभिन्न विषयों पर भाग्यम शर्मा, ज्योत्सना सक्सेना,संगीता माथुर, कल्पना गोयल, हिमाद्री वर्मा, नूतन गुप्ता,स्नेहप्रभा जी, विजय लक्ष्मी,आरती भदोरिया, शिवानी शर्मा, संगीता गुप्ता, यशोधरा जगावत, मृदुल वार्ष्णेय,डॉ०जगावत ,सुषमा शर्मा, कमलेश माथुर, अर्चना सिंह, सुनीता विश्नोलिया,संगीता व्यास,अर्चना माथुर, कृष्णा रावत,अनूप सेठी, सुशीला शर्मा ने अपनी अनुभूतियों को कविता में ढालकर सबके सामने प्रस्तुत कर होली त्योहार की ऊर्जा और स्पंदन को प्रकट किया ।
अंत में संस्थान के प्रबंध निदेशक सुधीर उपाध्याय ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रमुख त्योहारों और उत्सव पर हमारे संस्थान के सदस्यों का इकट्ठा हो सक्रियता दिखाना, हास -परिहास, साहित्य पर चर्चा, काव्य गोष्ठी और अंत में हिल- मिलकर पकवानों का लुफ्त उठाना आज के व्यस्त जीवन में तनाव कम कर आपसी प्रेम,समझ को विकसित करने का सर्वोत्तम जरिया है।
अक्षिणी भटनागर ने हास-परिहास करते हुए शानदार मंच संचालन किया।
*रेनू शर्मा शब्दमुखर*
*सह सचिव राज०लेखिका साहित्य संस्थान जयपुर*।