रक्तरंजित मस्तक हुआ

geeta diwedi
रक्तरंजित मस्तक हुआ ,
तिलक कहाँ लगाऊँ मैं ,
अब बोल दो माँ भारती ,
कैसे तुम्हें सजाऊँ मैं ।
रोम – रोम सिहर उठे ,
मन व्याकुल है मेरा ,
नैन अश्रु बरसाते हैं ,
कैसे इन्हें बहलाऊँ मैं ।
क्रूर आत्मघातियों का ,
धर्म समझ न आता माँ ,
देश के वीर  जवानों का,
शव कैसे देख पाऊँ मैं ।
 है हाहाकार मचा हुआ
 हर हृदय रो रहा दुख से ,
धिक्कार ऐसे मानवों पर ,
उनकी बलि चढ़ाऊँ मैं ।
निर्दोष प्राणियों पर माता
वार तो है कायरता-चिन्ह
क्यों न समझें नरपिशाच ,
कैसे उन्हें समझाऊँ मैं ।
रिक्त नहीं तन शक्ति से ,
न मन तेरी भक्ति से खालीै ,
बस मुझे तू राह दिखा  ,
उनका अंत कर जाऊँ मैं ।
मार दूँ या मर जाऊँ ,
देशहित कुछ कर जाऊँ ,
अब सहा नहीं जाता माँ ,
अचूक जतन कर जाऊँ मैं ।
श्रीमती गीता द्विवेदी 
सिंगचौरा(छत्तीसगढ़)
मैं गीता द्विवेदी प्रथमिक शाला की शिक्षिका हूँ । स्व अनुभूति से अंतःकरण में अंकुरित साहित्यिक भाव पल्वित और पुष्पीत होकर कविता के रुप में आपके समक्ष प्रस्तुत है । मैं इस विषय में अज्ञानी हूँ रचना लेखक हिन्दी साहित्यिक के माध्यम से राष्ट्र  सेवा का काम करना मेरा पसंदीदा कार्य है । मै तीन सौ से अधिक रचना कविता , लगभग 20 कहानियां , 100 मुक्तक ,हाईकु आदि लिख चुकी हूं । स्थानीय समाचार पत्र और कुछ ई-पत्रिका में भी रचना प्रकाशित हुआ है ।

matruadmin

Next Post

बदला और बगावत

Sun Feb 17 , 2019
चालीस जवानों की शहादत मांगे पुनः बदला और बगावत। बहुत हो गई कडी निंदा अब तो फैसले बारी है कायरता जघन्यता की पराकाष्ठा दहशतगर्दो ने दिखायी है खौल रहा है लहू अब उनकी शामत कब ? लहू पुकारे रक्षक की दहशत न बर्दाश्त करो एक एक पल कर्ज है जब […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।