पनघट मरते प्यास

babulal sharma
नीर धीर दोनोे मिलते थे,
सखी-कान्ह परिहास।
था समय वही,,अब कथा बने,
रीत गये उल्लास।
तन मन आशा चुहल वार्ता,
वे सब दौर उदास।
मन की प्यास शमन करते वे,
पनघट मरते प्यास।।

वे नारी वार्ता स्थल थे,
रमणी अरु गोपाल।
पथिकों का श्रम हरने वाले,
प्रेमी बतरस ग्वाल।
पंछी जल की बूंद आस के,
थोथे हुए दिलास।
मन की प्यास शमन करते वे
पनघट मरते प्यास।

बनिताएँ सरिता होती थी,
प्यासे नीर निदान।
वे निश्छल वाणी ममता की,
करती थी जल दान।
कान्हा राधे की उन राहों में,
भरते घोर कुहास।
मन की प्यास शमन करते वे
पनघट मरते प्यास।

पनघट संगत पनिहारिन भी,
रहे मसोसे बाँह।
नीर भरी प्यासी अँखियाँ वे,
ढूँढ रही है छाँह।
जरापने सब  दुख ही पाते,
टूटे सबकी आस।
मन की प्यास शमन करते वे,
पनघट मरते प्यास ।।

रीते सरवर  ताल  तलैया,
कूएँ सूखे सार।
घट गागर भी लुप्त हुए हैं,
रस्सी सुप्त विचार।
दादी नानी , बात कहानी,
तरसे कथ परिहास।
मन की प्यास शमन करते वे,
पनघट मरते प्यास।।

रीत प्रीत से लोटा डोरी,
बँध रहते दिन रात।
ललनाओं से चुहल कहानी,
अपनेपन की बात।
रिश्तों में मर्याद ठिठोली,
देवर भाभी हास।
मन की प्यास शमन करते वे,
पनघट मरते प्यास।।

सास ससुर की बाते करती,
रमणी भोली जान।
करे शिकायत कभी प्रशंसा,
पनिहारिन अभिमान।
याद कहानी होकर घटते,
प्रीत रीत विश्वास।
मन की प्यास शमन करते वे
पनघट मरते प्यास।।

प्रेम कहानी घर के झगड़े,
सहते मौन स्वभाव।
कभी चुहल देवर भौजाई,
ईश भजन समभाव।
जल घट डोर वे डोल बाल्टी,
दर्शन ही परिहास।
मन की प्यास शमन करते वे,
पनघट मरते प्यास।।

प्रियजन,पंछी,पथिक पाहुने,
गायें लौटत हार।
वृद्ध जनो से अवसर पाके,
दुआ लेत पनिहार।
सबको अपना हक मिलता था,
कोय न हुआ हताश।
मन की प्यास शमन करते वे,
पनघट मरते प्यास।।

वर्तमान  की  अंध दौड़ में,
भूल गये संस्कार।
आभूषण पनिहारिन रखती,
वस्त्रों संग सँभार।
याद रहे बस याद कहानी,
मर्यादा के हास।
मन की प्यास शमन करते वे,
पनघट मरते प्यास।।

दंत खिलकती,नैन छलकती,
झिलमिल वे शृंगार।
देख दृष्य वे खूब विहँसती,
मूक स्वरों पनिहार।
मौन गवाही पनघट देते,
रीते लगे पलाश।
मन की प्यास शमन करते वे,
पनघट मरते प्यास।।

नाम– बाबू लाल शर्मा 
साहित्यिक उपनाम- बौहरा
जन्म स्थान – सिकन्दरा, दौसा(राज.)
वर्तमान पता- सिकन्दरा, दौसा (राज.)
राज्य- राजस्थान
शिक्षा-M.A, B.ED.
कार्यक्षेत्र- व.अध्यापक,राजकीय सेवा
सामाजिक क्षेत्र- बेटी बचाओ ..बेटी पढाओ अभियान,सामाजिक सुधार
लेखन विधा -कविता, कहानी,उपन्यास,दोहे
सम्मान-शिक्षा एवं साक्षरता के क्षेत्र मे पुरस्कृत
अन्य उपलब्धियाँ- स्वैच्छिक.. बेटी बचाओ.. बेटी पढाओ अभियान
लेखन का उद्देश्य-विद्यार्थी-बेटियों के हितार्थ,हिन्दी सेवा एवं स्वान्तः सुखायः

matruadmin

Next Post

विधायक हराते-हराते, सरकार ही गवां दी

Mon Dec 17 , 2018
      उन्हें नजरअंदाज ना करों जो तुम्हारी बहुत परवहा करते है, वरना एक दिन पत्थर चुनते-चुनते हीरा गवा दोगें।  ये कहावत तब चरितार्थ हुई जब मध्यप्रदेश में विधान सभा चुनाव के परिणाम सामने आए। यहां विधायक हराते-हराते लोगों नेे अपनी सरकार ही गवां दी। वह सरकार हरा दी जिसे बनाये रखना […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।