आईना

vandana sharma
आईना जनाब गजब खेल दिखाता है
दाँये को बायां और बांये को दांया
सच को झूठ और झूठ को सच बताता है
ए!आईने सुन राज की बात बताती हूँ
यूँ ना इतरा सबका चहेता बनकर
आज मैं तुझे आईना दिखाती हूँ
अच्छा है तू या तो झूठ बोलता है
या चुप रहकर कहता है
अगर तू कुछ बोल पाता तो
यूँ मुस्काता हर वक्त नजरों के
सामने ना रह पाता
ये इंसान सच कहाँ सुनता है
कोई इसको आकार दे, इसको कहाँ गंवारा
ये तो अपनी शक्ल खुद बुनता है
इसके कितने चेहरे हैं तुम्हें क्या बताऊँ
हर एक पर नया मुखौटा है, कैसे दिखाऊँ
पर ए आईने!तूने भी गजब माया रचाई है
अपने तिलिस्म में इंसान को कुछ यूँ फँसाया
कि वो सच सामने देखकर भी सच को अपना ना पाया है
 वह आईने में सच कहाँ देख पाता है
वो तो वही देखता है जो वह देखना चाहता है
 अगर तू इंसान को केवल सच दिखाता
तो खुद को रसातल की अतल गहराइयों में
बेनाम बेपता ही पाता।
#वन्दना शर्मा
अजमेर(राजस्थान)
मेरा नाम वन्दना शर्मा है मैं अजमेर से हूँ मेरा जन्म स्थान गंडाला अलवर है मेरी शिक्षा हिंदी में स्नातकोत्तर बी एड है मेरे आदर्श मेरे गुरु और माता पिता हैंलेखन और पठन पाठन में मेरी रुचि है नौकरी के लिए प्रयास रत हूँ। मेरी रचनाएँ  कई पोर्टल पर प्रकाशित होती हैं मैं कई  काव्य समूहों में सक्रिय हूँ । अभी मैं मातृभाषा पोर्टल से जुड़ना चाहती हूँ पोर्टल के नियमों के प्रति प्रतिबद्धता मेरी प्रतिज्ञा है वन्दन 

matruadmin

Next Post

शब्द प्रवाह साहित्य सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 30 सितम्बर को

Mon Sep 24 , 2018
नवम् वार्षिक आयोजन में साहित्यकारों के साथ पत्रकार भी होंगे सम्मानित         उज्जैन ( म. प्र. )। शब्द प्रवाह साहित्यिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक मंच उज्जैन द्वारा 2018 के अखिल भारतीय पुरस्कार/सम्मान 30 सितम्बर को आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किये जायेंगे। मध्यप्रदेश सामाजिक विज्ञान शोध संस्थान में आयोजित होने वाले इस समारोह में […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।