रोज – रोज तेल के भाव चढ़ रहे।
सियासत में तूफान भी मच रहे।।
विपक्ष के नेता हाहाकार कर रहे।
जनता के प्रदर्शन रोज ही हो रहे।।
आने वाले अब अगले चुनाव पास है।
तेल जैसे मुद्दे भी बने आज खास है।।
सत्ताधारी व विपक्ष दोनों ही हैरान है।
जनता का जीतना सबको विश्वास है।।
पेट्रोल डीजल आम जन की जरूरत है।
ये महँगे तो जन जीवन अस्त व्यस्त है।।
जनता के सामने किस मुँह जाये नेताजी।
देश की मंहगाई से आम जनता त्रस्त है।।
बढ़ती तेल कीमतों पर नियंत्रण कीजिये।
वरना अगले चुनाव में हार मान लीजिए।।
जनता से झूंठे वादे अब तो मत कीजिये।
पढ़ी लिखी जनता को सुविधाएं दीजिए।।
#राजेश कुमार शर्मा ‘पुरोहित’
परिचय: राजेश कुमार शर्मा ‘पुरोहित’ की जन्मतिथि-५ अगस्त १९७० तथा जन्म स्थान-ओसाव(जिला झालावाड़) है। आप राज्य राजस्थान के भवानीमंडी शहर में रहते हैं। हिन्दी में स्नातकोत्तर किया है और पेशे से शिक्षक(सूलिया)हैं। विधा-गद्य व पद्य दोनों ही है। प्रकाशन में काव्य संकलन आपके नाम है तो,करीब ५० से अधिक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा आपको सम्मानित किया जा चुका है। अन्य उपलब्धियों में नशा मुक्ति,जीवदया, पशु कल्याण पखवाड़ों का आयोजन, शाकाहार का प्रचार करने के साथ ही सैकड़ों लोगों को नशामुक्त किया है। आपकी कलम का उद्देश्य-देशसेवा,समाज सुधार तथा सरकारी योजनाओं का प्रचार करना है।