मेरी राखी  

garima sinh
नम आंखों से तुझे दुआ दूँ
भईया कैसे तुझे भुला दूँ
ये राखी जब भी आती है
आँखे मेरी भर जाती है
फिर भी मन को समझाती हूँ
रोते रोते मुस्काती हूँ
याद तुम्हारी जब आती है
 दिल को कितना तड़पाती है
रोली तिलक लगाऊ कैसे
दूर बहुत हूँ आऊँ कैसे
खुद ही राखी हाँथ बाँधना
मेरी तुम ना राह ताकना
मैं शायद आ भी ना पाउँ
कैसे मन की पीर सुनाऊँ
दूर हूँ मैं मजबूर बहुत हूँ
तेरी खुशियों में ही खुश हूँ
खुशियों से घर तेरा भर जाए
गम कोई तुझे छू भी ना पाए
दूर भले मुझसे तू रहना
भूलना मत हूँ तेरी बहना
रहे धागों से सजी कलाई
भईया तुझको बहुत बधाई
#गरिमा सिंह
परिचय- 
नाम-  गरिमा अनिरुद्ध सिंह
साहित्यिक उपनाम-मधुरिमा
राज्य-गुजरात
शहर-सूरत
शिक्षा- एम ए प्राचीन इतिहास
कार्यक्षेत्र-शिक्षण
विधा – हास्य ,वीर रस ,शृंगार

matruadmin

Next Post

भाई बहन खुशहाल रहे

Sun Aug 26 , 2018
बुराई से बचने की युक्ति है रक्षा सूत्र का संकल्प बहन भाई दोनो अपनाये सद्गुण अपनाने का विकल्प रक्षा सूत्र तो निमित्त है रक्षा संकल्प अपनाने का रक्षा तो परमात्मा करेंगे फिर काहे घबराने का भाई बहन खुशहाल रहे मिलती सबसे यही दुआएँ दीर्घ आयु जीवन रहे सफल हो सब […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।