मेरी_कलम_मेरे_विचार

shikhar chandra jain
हम फिर से आदम बन गए हैं
कच्चा मांस फिर पसन्द करने लगे हैं
अंतर इतना ही….
पहले जानवर का करते थे
अब औरत का शिकार करने लगे हैं
कपड़े भी कहाँ सुहाते हैं हमें आजकल?
खुद तो दिल,दिमाग से नंगे हैं ही
सामने औरत दिख जाए
तो उसे भी नंगा करने में जुट जाते हैं
पिल पड़ते हैं एक पागल सी भीड़ लेकर
तब हम मनुष्य नहीं एक भीड़ बन जाते हैं
आजकल भीड़ इंसान कहाँ रही?
FB_IMG_1534862855626
शरीफ और बदमाश में अंतर भी थोड़ा सा रहता जा रहा है।
बदमाश तन से नंगा करते हैं किसी को
और शरीफ मन ही मन कर लेते हैं ऐसा
चाचा,ताऊ,कजिन,फ्रेंड की छोड़ो ….
पिता और भाई पर भी कहाँ रहा पूरा भरोसा
गुरुजन भी गिद्ध की तरह नोचने को रहने लगे हैं आतुर
हम जानवर तो कत्तई नहीं,
वे कहाँ छोटे बच्चों का यौन शोषण करते हैं?
हम आदमयुग में पहुंच गए हैं फिर से
ये रौशनी,स्कूल,आधुनिकता सब नकली है
हर ओर अँधेरा है,गुफाएं हैं,कच्चे मांस की गन्ध है
मान लीजिये….
हम आदिम युग में हैं फिर से
#शिखर चंद जैन

matruadmin

Next Post

आज की गज़ल....

Wed Aug 22 , 2018
एक शाम जिंदगी की आज भी ढल जाएगी, फिर से एक रात तुम्हारे बिन ही निकल जायेगी। मायूसियों का दौर मुझे जो तुमने तोहफे में दिया, ऐसा कर के क्या तेरी तकदीर बदल जाएगी। तुमने तो अपना लिया है रुख़सती का सिलसिला, दिल में मिरे फ़िर भी मिलन की उम्मीद […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।