रक्षाबंधन पर भाई-बहन दोनों विवश

niraj tyagi
राहुल आज बहुत खुश था आखिर उसे रक्षाबंधन के त्यौहार का हमेशा से इंतजार रहता है।क्योंकि आज उसकी बहन साक्षी घर आने वाली है,दोनों भाई बहन बचपन से साथ पले-बढ़े।लेकिन परिस्थिति कुछ ऐसी बनी कि राहुल आज एक करोड़पति और बहुत पैसे वाला व्यक्ति है,किंतु साक्षी जो शादी के बाद काफी दुखी रही और किसी कारणवश पति इतने पैसे नहीं कमाता कि उनका लालन-पालन अच्छी तरह कर सके।साक्षी गरीब होने के बावजूद भी एक स्वाभिमानी लड़की है और वह कभी भी नहीं चाहती कि उसका भाई उसकी कोई ज्यादा पैसों से मदद करें हमेशा की तरह साक्षी रक्षाबंधन वाले दिन राहुल के घर पहुंचती है और बड़ी खुशियों से राखी बांधने की तैयारी करती है राहुल भी बहुत खुश है राहुल जानता है कि उसकी बहन उससे कभी कुछ भी फालतू पैसे नहीं लेगी तो इसीलिए उसे इस त्यौहार की हमेशा प्रतीक्षा रहती है राखी बांधने के बाद राहुल ने एक लिफाफे में एक अच्छी रकम अपनी बहन साक्षी को दी। दोनों भाई और बहनों की आँखो में आँशु थे,बहन की आँखो में इसलिए आँशु थे कि उसका भाई उसकी गरीबी को बिना कहे समझ गया और भाई की आँखो में इसलिए आँशु थे कि पूरी तरह सक्षम होने के बावजूद भी वह अपनी बहन साक्षी की पूरी तरीके से मदद नहीं कर पा रहा था। बस इसी तरह हर साल का यह त्यौहार ऐसे ही चलता रहता है और दोनों भाई बहन की आँखों मे नमी ऐसे ही विवशता से बनी रहती है।
नीरज त्यागी
ग़ाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश)

matruadmin

Next Post

याद

Wed Aug 22 , 2018
  जिसने दिया है जीवन उसका एहसान मानिये उसको याद करने को कुछ वक्त निकालिए रखता है सबकी खैर वह बिना भेदभाव के उसकी शान मे कभी कुछ कसीदे तो गढ़िए वह रहम दिल है बहुत हम बन्दों की खातिर हम क्यों हिंसक हो गए जरा यह तो बताइये गर […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।