
तेरी दोस्ती बोतल के ढक्कन सी हैं
तेरी दोस्ती दूध के मक्खन सी हैं
तेरी दोस्ती फूलों के भंवरों सी हैं
तेरी दोस्ती सागर की लहरों सी हैं
तेरी दोस्ती घर के छप्पर सी हैं
तेरी दोस्ती काली के खप्पर सी हैं
तेरी दोस्ती ताले की चाबी सी हैं
तेरी दोस्ती पेट की नाभि सी हैं
तेरी दोस्ती सूई के धागे सी हैं
तेरी दोस्ती नींद के जागे सी हैं
तेरी दोस्ती दीये की बाती सी हैं
तेरी दोस्ती गीत को गाती सी हैं
तेरी दोस्ती शीप में मोती सी हैं
तेरी दोस्ती कुर्ते में धोती सी हैं
तेरी दोस्ती पतंग की डोर सी हैं
तेरी दोस्ती अंतिम के छोर सी हैं
तेरी दोस्ती परिंदे के पंख सी हैं
तेरी दोस्ती मंदिर के शंख सी हैं
तेरी दोस्ती फ्रेम में फोटो सी हैं
तेरी दोस्ती चुनाव में वोटो सी हैं
तेरी दोस्ती पेड़ की जड़ो सी हैं
तेरी दोस्ती पटाखों की लड़ो सी हैं
तेरी दोस्ती गगन के बादलों सी हैं
तेरी दोस्ती की हदें पागलों सी हैं
तेरी दोस्ती हाथो की लकीरों सी हैं
तेरी दोस्ती संतो की फकीरों सी हैं
तेरी दोस्ती पेन में स्याही सी हैं
तेरी दोस्ती प्रेमिका को ब्याही सी हैं
तेरी दोस्ती नाव के माझी सी हैं
तेरी दोस्ती मस्ज़िद के काज़ी सी हैं
तेरी दोस्ती सूरज की किरणों सी हैं
तेरी दोस्ती जंगल में हिरणों सी हैं
तेरी दोस्ती मकान की नींव सी हैं
तेरी दोस्ती शरीर में जीव सी हैं
तेरी दोस्ती नदी के किनारों सी हैं
तेरी दोस्ती राजाओं की मीनारों सी हैं
तेरी दोस्ती घर में झाड़ू सी हैं
तेरी दोस्ती मिठाई के लाड़ू सी हैं
तेरी दोस्ती चाँद की चांदनी सी हैं
तेरी दोस्ती सुरों में रागिनी सी हैं
तेरी दोस्ती अंधे की लाठी सी हैं
तेरी दोस्ती चारे की गाठी सी हैं
तेरी दोस्ती इंसा में ईमान सी हैं
तेरी दोस्ती इंसा में गुमान सी हैं
यार तेरी दोस्ती,दोस्ती सी हैं
#होकमदेव राजपूत
परिचय : होकमदेव राजपूत राजगढ़ जिले के ग्राम सुकली(तहसील नरसिंहगढ़) में निवास करते हैं।