चंदा मामा

aashutosh mishra

चंदा मामा थे जो बचपन में
अब वह जानू प्रियतम हो गए।
किस्से वह बिक्रम बेताल के
व्यभिचारी डाल पर सो गए।।

सार्थकता वह पंचतंत्र की
फिल्मों में अब समा गई।
सुन्दर सुशील परियां अब
छली भयानक रूप दिखा गईं।।

अलाउद्दीन का चिरागी जिन्न
असभ्य पत्रिका से डर गया।
बीरबल उदास हुआ मीडिया ने
जब चुटकुलबाज उसे कह दिया।।

तेनालीराम बच्चों को भाए कैसे
भीम चुटकी का जो रंग चढा।
पढें पुस्तक क्यों बच्चे आखिर
मोबाइल का जो इतना प्रेम बढ़ा।।

गुल्ली डंडा छूटना था स्वभाविक
मोबाइल गेम हजारों जो हैं।
मां बाप समझते नीचापन अब
बच्चों का खेलना खो खो है।।

डोरेमान देखकर बच्चे अब
मेहनत से कतरियाते हैं।
स्कूलों में मैडम टैटुओं के
सहारे बच्चों को बहलाते हैं।।

दादी जी से भी दूरी हो गई
बच्चों को कहानी कौन सुनाए।
कह कभी-कभार भला बुरा
कौन बच्चों को नेक राह दिखाए।

#आशुतोष मिश्र तीरथ 
जनपद गोण्डा 

matruadmin

Next Post

तू मेरे दिल......

Fri Jul 13 , 2018
तू मेरे दिल, मेरी जां, मेरे ईमान में है हमसा आशिक न तेरा कोई इस जहान में है ========================== दिखाई देता है हर शख्स में तेरा ही अक्स मिलूँ किसी से भी बस तू ही मेरे ध्यान में है ========================== मेरी वफा का सिला न दे कोई बात नहीं मुझे […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।