“टूटते पुल”

archana anupriya

टूट रहे हैं पुल हर जगह
गिर रहा है इन्सान
दौलत जीत रही है अब तो
आदमी बन रहा हैवान..

चंद सिक्कों की खातिर सब
तुले हैं बेचने पर ईमान
समर्थ लगे हैं लूटपाट में
जनता हो रही परेशान..

चल पड़ा है अजीब सा अब
दौर हर दिन के हादसों का
कोई समाचार-पत्र देख लो
कल का हो या परसों का..

मामला किसी शहर का हो
या फिर हो अपने सरहद का
छोटा हो रहा है जमीर
हर आदमियत के कद का..

पुल सिर्फ सड़कों के ही नहीं
दिलों के भी हैं गिर रहे
भले अंतरिक्ष का स्वप्न संजो रहे
पर अनैतिकता से घिर रहे..

दो पीढ़ी के बीच समाज मेंं
नैतिकता के पुल टूट रहे
आजादी के नाम पर हम
अपनी संस्कृति से ही छूट रहे..

पुल टूटें जब सड़कों पर
आहतों पर धन-वर्षा कर दें
चार दिन चीखेगी मीडिया
घरों में हम चर्चा कर लें..

कैंडल, धरना, मार्च, नेतागण
थोड़े दिन सभी फिक्र कर लेंगे
फिर सब सामान्य पहले सा
सभी जख्मी दिल सब्र कर लेंगे..

कुछ दिन चलेगी वार्ता खोखली
पुनः होगा कोई नया हादसा
दौड़ पड़ेगी मीडिया फिर से
छोटी के आगे बड़ी लाइन-सा..

ऐसे कब तक चलेगा भला?
कब तक जिम्मेदारी से भागेंगे?
जनता-सरकार, सरकार-जनता
कब अपने कर्तव्य में जागेंगे?..

एक सिक्के के दो पहलू हैं
अधिकार है तो कर्तव्य भी है
गर नैतिक मूल्य और ईमानदारी है
तब सुखद फल तो तय ही है..

सब कुछ तो अपना ही है न
देश हमारा, लोग हमारे
क्यों न हम झकझोरें खुद को
क्यों न सँभल जायें हम सारे..
      #अर्चना अनुप्रिया

परिचय : 
नाम-अर्चना अनुप्रिया
जन्म-पटना, बिहार
पता-  नयी दिल्ली
शिक्षा-एम.ए.;एल.एल.एम.;पी.जी.डी.बी.एम.;फैशन डिजाइनिंग
व्यवसाय-अधिवक्ता एवं शिक्षिका
विशेष-क)पेशे से वकील होते हुए भी साहित्य में खास रुचि

ख) महिलाओं तथा   जरूरतमंदों के अधिकारों के लिए प्रयासरत

ग) पत्र-पत्रिकाओं में यदा कदा रचनाओं का प्रकाशन

घ) आकाशवाणी में साहित्यिक वार्ता

सम्प्रति-स्वतंत्र लेखन एवं समाज सेवा

matruadmin

Next Post

*रात*

Fri Jun 1 , 2018
रात ही है जो दिन के लिए चुनौती है दिन लगातार पीछा कर रहा है रात का यह है कि तंग कर रही है क‌ई बार बहुत लंबी हो जाती है लोग हैं कि इसे पार कर लेते हैं अलबत्ता मैं एक रात की नदी में बह रहा हूं सदियों […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।