पुरोहित अविचल प्रवाह पत्रिका के स्थायी सदस्य मनोनीत
भवानीमंडी |
नगर के कवि एवम साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा”पुरोहित” को साहित्य संगम संस्थान इंदौर मध्यप्रदेश का राष्ट्रीय प्रचार प्रसार अधिकारी का अधिकारी नियुक्त किया गया है।
पुरोहित ने बताया कि साहित्य संगम संस्थान नारी मंच की मासिक ई पत्रिका अविचल प्रवाह के राष्ट्रीय प्रचार प्रसार अधिकारी के पद पर उनकी नियुक्ति गुरुवार को की गई। नियुक्ति की सूचना देते हुए अविचल प्रवाह मासिक ई पत्रिका की प्रबन्ध सम्पादक छाया सक्सेना” प्रभु” ने बताया कि मुझे पुरोहित जी को नियुक्त करते हुए हर्षानुभूति हो रही है। पुरोहित पत्रिका के प्रचार प्रसार हेतु निरंतर सक्रिय है साथ ही इनको सर्वसम्मति से पत्रिका का स्थायी सदस्य भी मनोनीत किया गया है।
अविचल प्रवाह में पुरोहित की नियुक्ति पर उन्हें नारी मंच के संपादक मण्डल,प्रबन्ध संपादक, सलाहकार,संरक्षक सभी ने बधाईयां दी है। अविचल प्रवाह के अब तक नौ अंक प्रकाशित हो चुके हैं।
नियुक्ति के बाद पुरोहित ने अपने संबोधन में कहा कि अविचल प्रवाह के प्रचार प्रसार का पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंने सभी महिला साहित्यकारों का धन्यवाद देते हुए अविचल प्रवाह में रचनात्मक सहयोग देने की बात कही।
साहित्य संगम के अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र ने पुरोहित को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर अविचल प्रवाह हेतु पुरोहित जी का प्रयास प्रशंसनीय है।
Sat May 26 , 2018
केदारनाथ मे जून 2013 मे आये जल प्लावन के दृश्य देखकर व्यथित हृदय से कुछ क्रोध और क्षोभ से लिखा, प्रस्तुत । तू तो था हे देव सदैव, अपने भक्तों का रक्षक, फिर, किस कारण हे देव ? बना, तेरा दर उनका भक्षक। तेरे चरण धोकर बन जाती जो गंगा […]