बचपन

prabhat dube
रविवार यानि छुटियों के दिन गांव में आकर जैसे मन आनंदित हो उठा। सुबह-सुबह खलिहान में बैठा मैं कभी पुआल से खेलता,कभी खेत की ओर निहारता। खुद से खेल-खेलकर थक-सा गया,सोचा आराम कर लूं तो पुआल बिछाया और लेट गया। सामने खेल रहे बच्चों क़ा वो  गुल्ली-डंडा का खेल मुझे अपनी ओर आकर्षित करने लगा,सपनों में जैसे खोने से लगा। कुछ दोस्त हमारे होते थे और मैं भी कभी इसी तरह गाँव के अपने दोस्तों के साथ खेला करता था,न जीत-न हार, सिर्फ एक-दूसरे को प्यार भरे ताने के सिवाय और कुछ भी नहीं। आज मैं जीता,आज मैं जीता,उस स्वप्न को जैसे मैं खुली आँखों से आज देख रहा था। बच्चों ने मेरे उस स्वप्न को भांप लिया। एक ने आवाज दी-खेलोगे दादा,
नहीं,नहीं,मैं नहीं खेलता।
अरे आओ न दादा,सुनता हूँ गांव में,आप भी कभी इसके बड़े खिलाड़ी रहे हो।
वो मुझे ऐसे ललकार रहे थे जैसे मैं कोई छोटा बच्चा हूँ,और किसी बात पे रुठकर खेल से बाहर निकल गया हूँ और ताने के साथ मनाने की कोशिश अपने दोस्त को कर रहे हों।
अरे नहीं,मैं नहीं खेलता।
अरे आओ न दादा।
जब मन न माना तो उन बच्चों के साथ गुल्ली-डंडे के खेल में एक दल के साथ हो लिया। पता ही न चला,कितनी देर तक खेल चलता रहा। बचपन के इस खेल को मैं जीने लगा। ऐसा लग रहा था सब कुछ लौट आया हो,वही पुराने दोस्त जो हर बात पर झगड़ना,रूठना-मनाना सब जारी था। किसी ने कहा-दादा ये ठीक नहीं,किसी ने कहा-वो ठीक नहीं।
वो आनंद में चाहकर भी कभी नहीं पा सकता था। आज अपने गाँव में आकर फिर से जी गया था। माँ का बुलावा आया-अरे आओ नाश्ता तो कर लो या बच्चों के साथ यूं हीं खेलते रहोगे। तन्द्रा खेल की भंग हो गई।
अच्छा बच्चों फिर मिलते हैं-कहकर मैं नाश्ते के लिए जाने लगा,मगर आज फिर से अपना बचपन जी लिया था,जिसकी बहुत खुशी थी।
#प्रभात कुमार दुबे (प्रबुद्ध कश्यप)

matruadmin

Next Post

टाइगर का कमाल ज़िंदा है

Sat Dec 23 , 2017
मुम्बईl निर्देशक अली अब्बास जफर और संगीतकार विशाल-शेखर की प्रतिभा से बनी फिल्म `टाइगर ज़िंदा है` में वाकई टाइगर का कमाल ज़िंदा हैl २ घण्टा ४१ मिनट की इस फिल्म में कलाकारों में-सलमान,कैटरीना,सुदीप,कुमुन्द मिश्रा,अनुप्रिया,गिरीश कर्नाड,परेश रावल और ईरानी अभिनेता सज्जाद देलफरूज आदि हैंl मुम्बई के खचाखच भरे सिनेमाघर सलमान के प्रशंसकों की संख्या जता […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।