अभिशप्त…डर जाइए फ़िल्म देखकर

edris

जिस तरह हंसना-रोना,मुस्कुराना,खुश होना,उदास होना,प्यार- दुलार,ग़ुस्सा किसी इंसान के जीवन का अहम हिस्सा होते हैं,वैसे ही डर भी दिल और दिमाग का अविभाज्य अंग हैl यानी प्यार पर फिल्में बनाकर सैकड़ों बार बेची गई,वैसे ही बॉलीवुड से हॉलीवुड यहां तक कि,टॉलीवुड में भी हॉरर फिल्में बनाई गई और दर्शकों तक परोसी ओर सफलता अर्जित की गई हैl इसी अध्याय में एक फ़िल्म और आई है `अभिशप्त`l यह फ़िल्म छोटे बजट की होकर कम सिनेमाघरों में प्रदर्शित होकर कामयाब लगी हैl इसकी कहानी यह है कि,चंद दोस्त मतलब कुछ लड़के-कुछ लड़कियां जो प्रेमी जोड़े भी हैं,बाहर जाने की योजना बनाते हैंl जाने-अनजाने में वह लोग ऐसे बंगले में पहुँच जाते हैं,जो शापित है और यहां से शुरू होता है मौत का खेलl यह बंगला एक जवान बेटे से सताए गए बाप का है,जो मरने के बाद भी नौजवानों से अपनी नफरत ओर कुंठा खत्म नहीं कर पाया हैl

भूतिया फिल्मों में सबसे बड़ा कारक यह होता है कि,भूत का खात्मा कैसे किया जाए ? इसके लिए भारत में हॉलीवुड से ज्यादा साधन ओर मान्यताएं मौजूद हैंl मसलन-भूत के खात्मे के लिए हनुमान चालीसा,ताबीज,मंदिर या मज़ार का नवरंगा धागा- मिट्टी-पानी सहित और भी बहुत कुछl इस फिल्म में एक नया तजुर्बा देखने को मिला,जिसके लिए आपको फ़िल्म देखनी पड़ेगीl
कलाकारों में इंदौर के तपन मुखर्जी,इदरीस खत्री,शाकिर एहमद, खुशबू सिधवे,विश्वनाथ महाजन ओर मुम्बई से शेजी काज़मी, अनुराधा सिंग,शिवानी वर्मा,हर्षित डिमरी ने ईमानदारी से अपने किरदारों को बखूबी निभाया हैl
हॉरर फिल्म तथा संगीत का तालमेल बहुत जरूरी होता है,जो यहां आनन्द ओर निधि ने बखूबी निभाया हैl साउंड पर नई तकनीक ७ .१ पर काम किया गया हैl एक गाना तो देखते-देखते ही गुनगुनाने लगते हैंl
`चेहरा तेरा…` जो हॉरर आइटम गीत होकर सुंदरता से अभिषेक ने फिल्माया है,जिसमें नीरज परिहार का अच्छा नृत्य निर्देशन देखने को मिला हैl निर्देशन एवं लेखन गुलरेज का था,जो सधा हुआ लगाl फ़िल्म में तकनीकी पहलू में वीएफएक्स के प्रयोग अच्छे हैंl किसी कम बजट की फ़िल्म में इतनी शिद्दत और  ईमानदारी से कम ही काम देखने को मिलता हैl साथ ही एनिमेशन ओर थ्री डी प्रभाव भी देखते ही बनते हैं,जिसे मोहित सोनी,पवनसिंह और भावेश गुप्ता ने अंजाम दिया हैl

इंदौर शहर के लिए यह फ़िल्म एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा सकती है,जिसमें मुम्बई ओर इंदौर के कलाकारों का मिश्रण फिर देखने को मिलाl `आँखें होती छोटी है,परंतु सपने बड़े देखती है`-ज़ाकिर हुसैन (निर्माता) की  इसी बात को वितरक बृजेन्द्र सिंह गुर्जर ने हकीकत में प्रदेश में बदला हैl इसी पंक्ति को पूरी करती फ़िल्म `अभिशप्त` में कुल जमा ३ गाने हैं,जिसमें से `चेहरा तेरा …` सबसे अच्छा हैl फ़िल्म का एक बड़ा तकनीकी पहलू मेकअप है,जो हॉरर फिल्मों की जान होता हैl इसमें हॉलीवुड पेपर तकनीक का उपयोग करके मुम्बईया मेकअप आर्टिस्ट इसाक खान ने  शानदार काम किया हैl

बॉलीवुड को प्रदेश में लाने की पहल को आगे बढ़ाती और नए लक्ष्य पर पहुँचाती यह फ़िल्म पूरे परिवार के साथ बैठकर देखी जा सकती है,क्योंकि हॉरर और सेक्स का चोली दामन का साथ रहा है,पर इस फ़िल्म में सेक्स नाममात्र का भी देखने को नहीं हैl
फ़िल्म में बाहर से मदद अब्दुल राजा शेख ने की हैl इसीलि लिखा
है कि,इस फ़िल्म से प्रदेश में नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी हैl

                                                                   #इदरीस खत्री

परिचय : इदरीस खत्री इंदौर के अभिनय जगत में 1993 से सतत रंगकर्म में सक्रिय हैं इसलिए किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं| इनका परिचय यही है कि,इन्होंने लगभग 130 नाटक और 1000 से ज्यादा शो में काम किया है। 11 बार राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व नाट्य निर्देशक के रूप में लगभग 35 कार्यशालाएं,10 लघु फिल्म और 3 हिन्दी फीचर फिल्म भी इनके खाते में है। आपने एलएलएम सहित एमबीए भी किया है। इंदौर में ही रहकर अभिनय प्रशिक्षण देते हैं। 10 साल से नेपथ्य नाट्य समूह में मुम्बई,गोवा और इंदौर में अभिनय अकादमी में लगातार अभिनय प्रशिक्षण दे रहे श्री खत्री धारावाहिकों और फिल्म लेखन में सतत कार्यरत हैं।

 

matruadmin

Next Post

छीन रहे बचपन,भारी होते बस्ते...

Sat Nov 18 , 2017
वर्तमान में बच्चों के भारी होते बस्तों से सभी त्रस्त हैं, लेकिन प्रतिस्पर्धा और सबसे आगे रहने की चाह में खुलकर कोई भी इसका विरोध नहीं करता हैl न ही खुद से कोई पहल ही करता है,क्योंकि बदले समय के लिहाज से अब यह आवश्यक लगता है। डिजिटल युग में […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।