तेरी याद

shalini-300x203
रह-रहकर स्मृतियाँ कुरेदती हैं
कभी मन्द गति,कभी बढ़ते आवेग में।
सूना है मन का निलय,
जाने कहाँ हुआ विलय
बात-बात में नाम जुबाँ पर॥
.
कभी खुशी से,कभी गीली कोरों संग,
चाहता है मन बीते पल वापस मिल जाएं।
कभी तुम,कभी यादें रहे संग,
सूरत-सीरत सब एक जैसे सखी
दन्तरिम मुस्कान वैसे ही हर पल॥
.
मिलता सुकून जब मिलते तुम्हारे कुछ पल,
मानो डूबता ह्रदय हिलोरे ले रहा किनारे पर।
आदत पुरानी आज वापस लौटी,
परेशान करने की उच्छश्रृंखलता
ह्रदय की रग-रग में शामिल हुई॥
तमाम अरसों की मायूसी पल में भागी,
जब भी वार्तालाप हुआ सखी तुमसे ज्यादा।
मिलना-बिछड़ना शाश्वत नियम,
दुनिया में सब कुछ है एक वहम
कल और आज में नहीं कोई गम॥
रिश्तों की पुरजोर कोशिश में,
बेहतरीन ‘तुम’॥

                                                               #शालिनी साहू

परिचय : शालिनी साहू इस दुनिया में १५अगस्त १९९२ को आई हैं और उ.प्र. के ऊँचाहार(जिला रायबरेली)में रहती है। एमए(हिन्दी साहित्य और शिक्षाशास्त्र)के साथ ही नेट, बी.एड एवं शोध कार्य जारी है। बतौर शोधार्थी भी प्रकाशित साहित्य-‘उड़ना सिखा गया’,’तमाम यादें’आपकी उपलब्धि है। इंदिरा गांधी भाषा सम्मान आपको पुरस्कार मिला है तो,हिन्दी साहित्य में कानपुर विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान पाया है। आपको कविताएँ लिखना बहुत पसंद है।

matruadmin

Next Post

महकते पुष्प

Tue Oct 3 , 2017
शब्द-साधना, ब्रह्म-साधना। यही तो है बस, स्वयं-साधना॥ शब्द मेरे पास आओ, अरे ! प्यारे शब्दों, मेरे पास आओ। कोई गीत,कहानी,कविता सुनाओ॥ मधुर तुम, मधुर तुम, रसीले बहुत हो। सरल तुम, सहज तुम, रंगीले बहुत हो॥ मिसरी से मीठी, हमें तान सुनाओ। अरे ! प्यारे शब्दों ,मेरे पास आओ॥ तुम ही […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।