गरीब लड़की

tarun kumar

उसने कभी जीने की मिसाल नहीं देखी,
जिंदगी किसी कोने से खुशहाल नहीं देखीl
छुपाती रही इज्जत फटे कपड़ों की गुदड़ी में,
उस लड़की ने सही-सलामत रुमाल नहीं देखीl
लड़ते देखा है कुत्तों से बासी रोटी के पीछे,
गहरा काला निशां है उसकी आँखों के नीचेl
भूख से तिलमिलाती गुर्रा देती है अक्सर,
त्योहार देखे हैं,पर त्योहारों की थाल नहीं देखीl
उसने कभी जीने की…ll
उसे न इल्म रूह का,न वजूद का पता,
बे-गैरत मुफ़्लियत की भुगतती सजाl
फटे होंठों की खुरंट से वो कहेगी क्या,
सूनी आँखों ने खुशियाँ ख्वाबो-ख्याल नहीं देखीl
उसने कभी जीने की…ll
उसे क्या ख़बर हिन्दुस्तान किधर है,
मज़हब है कौन-सा,उसका नाम किधर हैl
ख़ामोश शक्ल की बेदखल तस्वीर-सी वो,
काली कुदरत में अरमानों की जमीं लाल नहीं देखीl
उसने कभी जीने की…ll
सुबह जगा देती है गाड़ियों की आहट,
रोशनी फुटपाथ की बन चुकी है आदतl
शोरगुल में पली वो आज पत्थर बनी,
उसने यौवन के फूलों की डाल नहीं देखी।
उसने कभी जीने की…ll

किसी दिन बेसुध छोड़ देगी जमीं को,
आवारा कुत्ते ही समझेंगे उसकी कमी को।
दुनियावाले क्या जानेंगे कौन थी वो,
रंगीन चश्मों ने कभी धूप बेहाल नहीं देखी।
उसने कभी जीने की मिसाल नहीं देखीll

#तरुण कुमार सिंह

परिचय: तरुण कुमार सिंह लेखन में उपनाम-कविराज तरुण लगाते हैंl आपका निवास लखनऊ(उत्तर प्रदेश) के कानपुर मार्ग पर एलडीए कॉलोनी में हैl आपका कार्यक्षेत्र राजस्थान के लाड़नूं में यूको बैंक में सहायक प्रबन्धक का हैl आपको लिखने का काफी शौक हैl

matruadmin

Next Post

पैंजनिया

Mon Sep 4 , 2017
शाम को रक्कासा के पग में जब पैंजनिया सजती हैं, और दौराने रक्स वो कैसी छम छम छम सी बजती हैं। तब मयकश है नोट लुटाते,वाह वाह वाह कहकर, और वासनामय नजरों में हुस्न को सारा ही भरकर। मैंने पूछा रोज क्यूं इनके विष दंतों को सहती हो, रोज़ शाम […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।