
इंदौर। श्रावक संस्कार शिविर के जनक, जगतपूज्य, निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के दर्शनार्थ इन्दौर प्रेस क्लब से पत्रकार पहुँचे।साहित्य ग्राम के सम्पादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने साहित्यग्राम भेंट कर गुरुदेव का आशीष प्राप्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष दीपक कर्दम, महासचिव प्रदीप जोशी, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, सचिव अभिषेक चेन्डके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य श्याम कामले सहित वरिष्ठ पत्रकार शैलेश पाठक, आशीष जादौन आदि साथी व साथ में उद्योगपति नवीन गोधा, प्रिंसपाल जैन भी मौजूद रहे।
