डॉ. अर्पण जैन तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

0 0
Read Time3 Minute, 4 Second

मातृभाषा उन्नयन संस्थान की साधारण सभा आयोजित

इंदौर। हिन्दी के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध मातृभाषा उन्नयन संस्थान की वार्षिक साधारण सभा शुक्रवार को आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने की।
शारदे वंदना से आरंभ साधारण सभा का संचालन संस्थान के सचिव गणतंत्र ओजस्वी ने किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. अर्पण जैन ने विगत वित्तीय वर्ष में संस्थान की उपलब्धियाँ, कार्य कलाप आदि प्रस्तुत किए। इसके बाद राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिखा जैन द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 का आय-व्यय का ब्यौरा पटल पर प्रस्तुत किया। संस्थान के संवैधानिक नियमानुसार डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने अपने पद से त्यागपत्र पटल पर दिया, किन्तु सदस्यों ने असहमति व्यक्त करते हुए संरक्षक राजकुमार कुम्भज की अनुशंसा से पुनः तीन वर्षों के लिए डॉ. जैन को ही ध्वनिमत से संस्थान का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना। उनका यह तीसरा कार्यकाल होगा।
संस्थान द्वारा संचालित गतिविधियों एवं कार्यकलापों पर सभी सदस्यों ने संतोष जताते हुए प्रतिबद्धता से कार्य करने का वचन दिया।
डॉ. अर्पण जैन ने नई कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितेश गुप्ता, इन्दौर से, राष्ट्रीय सचिव भावना शर्मा, नईदिल्ली से, राष्ट्रीय सहसचिव सपन जैन काकड़ीवाला, अलीराजपुर से, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिखा जैन, इन्दौर से, एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. नीना जोशी, इन्दौर, गणतंत्र ओजस्वी, आगरा, प्रेम मंगल, इन्दौर निर्वाचित किए गए। इसके साथ संस्थान का संचालित हिंदी आन्दोलन के विस्तार की कार्य योजना प्रस्तुत की गई। साथ ही, हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने संबंधित याचिका लगाने सहित गाँव गाँव में हिन्दी प्रचार, महाविद्यालयों में हिन्दी सभा आयोजित करने आदि विषयों पर भी सदस्यों ने सहमति व्यक्त करते हुए स्वीकृति प्रदान की।
अंत में आभार भावना शर्मा ने व्यक्त किया।

matruadmin

Next Post

डॉ. वैदिक पर केन्द्रित देश की पहली पुस्तक 'हिन्दीयोद्धा डॉ. वेदप्रताप वैदिक' लोकार्पित

Sat Apr 12 , 2025
इन्दौर। शहर में पत्रकारों की पुरातन संस्था इन्दौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इन्दौर मीडिया कॉनक्लेव में बुधवार को राजेन्द्र माथुर स्मृति व्याख्यान के दौरान डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ द्वारा लिखी पुस्तक ‘हिन्दी योद्धा: डॉ. वेदप्रताप वैदिक’ का लोकार्पण मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार पी. साईनाथ, इन्दौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इन्दौर […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।