अंजू निगम की पुस्तक ‘सफर की लकीरें’ का विमोचन विश्व पुस्तक मेले में

0 0
Read Time1 Minute, 19 Second

नई दिल्ली। लेखिका अंजू निगम की पुस्तक – यात्रा वृतांत संग्रह “सफर की लकीरें” जो शुभदा प्रकाशन(साहिबाबाद) से प्रकाशित है ,का विमोचन दिल्ली में विश्व पुस्तक मेले में गुरुवार को संस्मय प्रकाशन के स्टॉल 325 पर सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. संजय द्विवेदी (महानिदेशक, भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली) व अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. मिथिलेश दीक्षित जी (लखनऊ) ने की। इस मौके पर रामजी निगम (निदेशक, भारतीय पुरातत्व विभाग), मुकेश तिवारी (अध्यक्ष, विचार प्रवाह साहित्य मंच, इंदौर), डाॅ. अर्पण जैन (राष्ट्रीय अध्यक्ष, मातृभाषा उन्नयन संस्थान, इंदौर) बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे।
श्रीमती अंजू निगम वामा साहित्य मंच ,क्षितिज और विचार प्रवाह साहित्य मंच, इंदौर की वरिष्ठ सदस्य हैं।

matruadmin

Next Post

वुमन आवाज़ महिला दिवस साहित्य प्रतियोगिता 2023 के परिणाम घोषित

Thu Mar 9 , 2023
डॉ संजू सदानीरा प्रथम, नगमा सिद्दीकी द्वितीय और प्रतिभा पंचोली तृतीय इंदौर। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के प्रकल्प वुमन आवाज़ एवं संस्मय प्रकाशन द्वारा महिला दिवस साहित्य प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 21वीं सदी की स्त्री विषय पर कविताएँ आमंत्रित की गई थी। देश के कोने-कोने से महिला रचनाकारों ने प्रतियोगिता […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।